Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पूरा कर्ज होगा माफ, 2500 में खरीदेंगे धान : महोबा में 'प्रतिज्ञा रैली' में प्रियंका गांधी ने किया ऐलान

  • by: news desk
  • 27 November, 2021
कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का पूरा कर्ज होगा माफ,  2500 में खरीदेंगे धान :  महोबा में 'प्रतिज्ञा रैली' में प्रियंका गांधी ने किया ऐलान

महोबा:कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के महोबा में ''प्रतिज्ञा रैली'' को संबोधित किया| 27 नवम्बर को बुंदेलखंड के महोबा शहर के छत्रसाल स्टेडियम में ''प्रतिज्ञा रैली'' को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। जब हमारी सरकार आएगी तो किसानों का पूरा कर्ज़ा माफ किया जाएगा|



''प्रतिज्ञा रैली'' को संबोधित करने से सबसे पहले प्रियंका गांधी ने कहा,'' बुंदेलखंड के सब भैया बहनन को राम राम! सब मोड़ियन को बहुत बहुत प्यार! हमार बड़ भाग कि हमें बुंदेलखंड की महान धरती पर आबे को मौका मिलो। प्रियंका गांधी ने कहा,''बुंदेलखंड में खाद की वजह से किसानों की मौत हुई। मैं वहां पहुंची तो मुझे बुंदेलखंड के लोगों के लिए बहुत दुख हुआ।




प्रियंका गांधी ने कहा,'''हम सरकारी केंद्र में गए तो वह बंद पड़ा था। खाद नहीं मिलती। सिंचाई के लिए पानी नहीं है। आवारा पशुओं की समस्या छत्तीसगढ़ में भी थी। लेकिन बघेल जी की सरकार की नीयत ठीक थी। उन्होंने उपाय किया। लेकिन यूपी सरकार ने कुछ नहीं किया। लॉकडाउन में लोगों को पैदल चलाया। कांग्रेस ने बस भेजी तो उसे चलने नहीं दिया। आज इनकी रैलियों में सरकारी बसें लगाई जा रही हैं। जब लोग पैदल चल रहे थे तब इनकी बसें कहां थीं?




प्रियंका गांधी ने कहा,'हमारी सरकार आएगी तो किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। हमारी सरकार आएगी तो 2500 में धान खरीदेंगे। कोरोना के समय बिजली बिल भरने वालों का बकाया माफ किया जाएगा। प्रधानमंत्री के मित्रों की आय प्रतिदिन 10 हजार करोड़ है और किसानों की आय 27 रुपये प्रतिदिन है। लेकिन ये आपके लिए कुछ नहीं कर रहे। आवारा पशुओं की समस्या दूर करने के लिए हम छत्तीसगढ़ मॉडल लागू करेंगे। हमारी माताएं बहने रात भर खेतों की रखवाली करती हैं। उन्हें इससे हम मुक्ति दिलाएंगे।



उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा,' प्रधानमंत्री अपनी जहाज से बुंदेलखंड आए थे। वह जहाज 8000 करोड़ का है। वे खुद जहाज में चलते हैं लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकते।मोदी जी ने नोएडा में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। और इनके नेता चीन का फोटो लगाकर शेयर कर रहे थे। ये झूठा प्रचार भी करते हैं। जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं समझते।



प्रियंका गांधी ने कहा,'''जो चुनाव जीते उससे जवाब मांगिए। अगर वह अपना वादा पूरा न करे तो उसे हराइए। अपनी शक्ति को पहचानिए। जवाब मांगिए। सवाल पूछना आपका हक है?  महोबा के पान के लिए क्या किया गया?  यहां की मूंगफली के लिए क्या किया गया?  यहां के लोगों के लिए क्या किया गया?  यह सवाल आपको पूछना चाहिए।




कांग्रेस महासचिव ने कहा,'कारोबार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। भूमाफिया सक्रिय हैं। मोदी जी के मित्र यहां कंपनियां ला रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। बुंदेलखंड में अपार संभावनाएं हैं। भाजपा के विधायक पर्यटन के नाम पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। गोशालाओं के नाम पर कब्जा कर रहे हैं। यहां के संसाधनों पर पहला अधिकार आपका है।



प्रियंका गांधी ने कहा,''आपके लिए हमने कई प्रतिज्ञाएं ली हैं। लेकिन आप यकीन कैसे करेंगे? वादा तो सभी करते हैं! हमारे मुख्यमंत्री जी ने बताया कि जहां हमारी सरकार है वहां प्रतिज्ञाएं निभायी गईं।



कांग्रेस महासचिव ने कहा,''हमारी सरकार आएगी तो आशा बहुओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार होगा। विधवा पेंशन 1000 होगी। वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर महिलाओं के नाम पर हर जिले में दक्षता विद्यालय होगा। महिलाओं के लिए हम खास प्रतिज्ञाएं करना चाहते हैं। छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी दी जाएगी। महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। महिलाओं को बस यात्रा फ्री होगी।



प्रियंका गांधी ने कहा,'''हमने नारा दिया है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। इसका मतलब है कि हम अपनी समस्याओं का निवारण खुद करेंगे। हम महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देंगे ताकि महिलाओं को ताकत मिले।प्रदेश में जिस तरह महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, उसका एक ही हल है कि महिलाएं अपनी शक्ति अपने हाथ में लें और अपनी समस्याओं का निवारण खुद करें।




प्रियंका गांधी ने कहा,'हमारी सरकारें थीं तो हमने यहां पर विकास किया था। विद्यालय खोले। कॉलेज खोले। उद्योग लगाए। हमारी सरकारों ने यहां काम किया था। हम जानते हैं कि हमें बचन निभाना पड़ेगा। आपने भाजपा की नीयत पांच सालों में देख ली है। आपके साथ क्या हुआ, आप जानते हैं। भाजपा की सरकार आपको लूट रही है। सपा की सरकार ने आपको लूटा। बसपा की सरकार आई, आपको लूटा गया। हम चाहते हैं कि प्रदेश में आपके लिए काम करने वाली सरकार आए। हमारी बहनें चाहें तो ये प्रदेश बदल जाएगा। इसके लिए आपको अपनी शक्ति को पहचानना पड़ेगा।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन