मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

उमेश पाल की हत्या के बाद सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी से की मुलाकात, Y+ सुरक्षा की मांग की, अतीक अहमद से 'बताया' जान को खतरा

लखनऊ/कौशाम्बी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक व राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से Y+ सुरक्षा की मांग की है| विधायक पूजा पाल ने जेल में बंद पूर्व सांसद अत…

उमेश पाल की हत्या के बाद सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी से की मुलाकात, Y+ सुरक्षा की मांग की, अतीक अहमद से 'बताया' जान को खतरा
उमेश पाल की हत्या के बाद सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी से की मुलाकात, Y+ सुरक्षा की मांग की, अतीक अहमद से 'बताया' जान को खतरा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ/कौशाम्बी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक व राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से Y+ सुरक्षा की मांग की है| विधायक पूजा पाल ने जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद से जान को खतरा होने की आशंका जताई है|'' बता दें कि प्रयागराज में जनवरी 2005 में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद की शुक्रवार शाम (24 फरवरी, 2023 को) प्रयागराज के सुलेमसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई| वह (उमेश पाल) राजू पाल की पत्नी पूजा पाल की सगी बुआ का लड़का था। राजू पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी अतीक अहमद है, जो गुजरात की एक जेल में निरुद्ध है| 


समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल ने कल देर शाम (रविवार को) लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपने लिए Y+ सुरक्षा की मांग की. सीएम को लिखे पत्र में पाल ने जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद से जान को खतरा होने की आशंका जताई है|



राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या 


गौरतलब है कि, इलाहाबाद पश्चिमी के बसपा विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को सुलेमसराय में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल कौशांबी की चायल सीट से सपा की विधायक हैं। राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद व उनके छोटे भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। राजू पाल हत्याकांड में उमेश पाल का मुख्य गवाह जरूर था लेकिन उसने अतीक अहमद के पक्ष में गवाही दी थी| इसके बाद उमेश पाल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अतीक अहमद ने उसका अपहरण कर जबरन अपने पक्ष में गवाही करवाई थी| 



अतीक अहमद के पक्ष में गवाही देने पर ही उमेश पाल और पूजा पाल के बीच मनमुटाव होने की बात कही जा रही थी| उमेश पाल की हत्या के बाद चायल से सपा विधायक पूजा पाल शनिवार (25 फरवरी, 2023) को उमेश पाल के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचीं तो उमेश की पत्नी जया पाल से उनकी बहस हो गई थी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।