लखनऊ: लखनऊ पुलिस ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के मेंबर और कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने अखिलेश यादव को चाय का ऑफर किया तो उन्होंने चाय पीने से इंकार कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा, ""मैं यहां की चाय नहीं पीयूंगा.. जहर दे दो तो, मुझे भरोसा नहीं"| इस दौरान अखिलेश ने एक कार्यकर्ता को बाहर से चाय लाने की बात भी कही। उन्होंने कहा, यहां की चाय नहीं पीएंगे। बाहर की पीएंगे। हम यहां की चाय नहीं पी सकते हैं, जहर दे दोगे तब...हमें भरोसा नहीं है। सच में भरोसा नहीं है। आप अपनी चाय पीजिए, हम अपनी पीएंगे।"
उधर, अखिलेश के पहुंचने का पता चलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। सपा मीडिया सेल के नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पुलिस से आमना-सामना हो गया|
लखनऊ पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| मनीष पर दो मुकदमें दर्ज हैं। दोनों मुकदमें सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से जुड़े हुए हैं। इस बीच अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल से मिलने लखनऊ जेल भी पहुंचे।
मनीष अग्रवाल की ओर से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी: CP
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर लखनऊ के सीपी एस.बी. शिराडकर ने कहा,''हमें भाजपा के कई प्रवक्ताओं और पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट के संबंध में कई शिकायतें मिलीं। इन ट्वीट्स में उनके परिवारों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा भी शामिल थी| हमने मामले की जांच की और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए। आज हमने इस ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. यदि कोई व्यक्ति फिर से इस तरह की गतिविधियों में शामिल होता है तो उसके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
...मामले की जांच कराएंगे : भाजपा नेता ऋचा राजपूत मामले में पुलिस आयुक्त
सीपी ने कहा,''सपा नेता ने डॉक्टर ऋचा राजपूत (BJP) के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत दर्ज कराई है, हम मामले की जांच कराएंगे. महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले सभी मामलों में कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है। सभी आरोपियों पर होगी कानूनी कार्रवाई|
ऋचा राजपूत के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी
पुलिस आयुक्त एस.बी. शिराडकर ने कहा ''4 एफआईआर दर्ज की गईं, 2 में आरोपियों के नाम शामिल हैं और 2 ट्विटर हैंडल के खिलाफ हैं। इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कराई जाएगी। आज (ऋचा राजपूत के खिलाफ) दर्ज किए गए मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी|
शिराडकर ने कहा,''4 मामलों में जांच चल रही है और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन ट्वीट्स से शांति भंग होने का संदेह था और मामले दर्ज किए गए हैं, सभी शामिल लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए जाएंगे|
...विवेचना हो रही है : पुलिस आयुक्त
समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल के संचालन को लेकर सवाल पर पुलिस आयुक्त एस.बी. शिराडकर ने कहा,''यही विवेचना हो रही है, जैसे-जैसे लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ़ कार्रवाई की जा रही हैं|
विधिक एंव नियमानुसार की गई कार्रवाई :ADG
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा,''राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रश्न किया कि सपा मीडिया सेल से जुड़े व्यक्ति मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने क्यों पकड़ा है। पुलिस द्वारा जो भी कार्रवाई की गई वे विधिक एंव नियमानुसार की गई है। समय समय पर मर्यादाओं की सीमा को लांघते हुए ट्वीट किए गए हैं|
ADG ने कहा- अखिलेश यादव ने बाद में चाय पी
अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार करने पर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा,'बाद में उन्होंने (अखिलेश यादव) अधिकारियों की मौजूदगी में चाय भी पी। सभी उसके साथ अच्छा व्यवहार करते थे। तमाम वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद थे। उनकी बात सुनी गई और उन्हें सब कुछ समझाया गया। इन सबसे संतुष्ट होकर चले गए|
पूरी जांच के बाद ही लखनऊ पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की: एसपी मीडिया सेल नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर प्रशांत कुमार ने कहा,''ये बातें समय-समय पर सामने आ रही थीं, नवंबर से ही ऐसा चल रहा था. पूरी जांच के बाद ही लखनऊ पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की|
कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी: पुलिस HQ के बहार सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर ADG
पुलिस मुख्यालय के बहार सपा कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा,'इस संबंध में सभी वीडियो हमारे पास उपलब्ध हैं, स्थानीय अधिकारी भी वहां मौजूद थे. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी|
....जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा सरकार में न्याय की उम्मीद मत रखिए। पुलिस प्रशासन उसके साथ है जो अन्याय कर रहा है झूठ बोल रहा है। जो सच बोलेगा वे सजा पाएगा। भाजपा जानबूझ कर गलत भाषा इस्तेमाल कराती है, गलत भाषा लिखवाती है जिससे दूसरे लोग भी उन्हें जवाब दें| पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। हमारी मांग थी की भाजपा के जिन लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी|
अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार किया
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की सूचना पर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से इंकार किया। उन्होंने कहा,"हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, ज़हर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।"
पुलिस मुख्यालय के सामने पहुंचे सपा कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया| समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय में मौजूद हैं। पार्टी के मीडिया सेल सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
लखनऊ पुलिस का कहना है कि मनीष जगन अग्रवाल की ओर से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
सपा ने भाजपा की नेता ऋचा राजपूत के खिलाफ दर्ज कराई FIR
इस बीच, समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की नेता ऋचा राजपूत पर एफआईआर दर्ज कराई है| ऋचा राजपूत द्वारा किये गए ट्वीट को पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,'' भारतीय जनता पार्टी अपनी युवा नेता (ऋचा राजपूत) से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की पत्नी और बेटी पर अभद्र टिप्पणियां करवा रही है। अभद्रता का परिचय देने वाली नेता पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इनपर कार्रवाई कब होगी?
2.
3.
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14