Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

हिरासत में मौत के मामलों में यूपी नंबर-1, HC और SC ने टिप्पणी कर राज्य में जंगलराज होने की बात बोली: अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला जमकर हमला

  • by: news desk
  • 16 September, 2021
हिरासत में मौत के मामलों में यूपी नंबर-1,  HC और SC ने टिप्पणी कर राज्य में जंगलराज होने की बात बोली: अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला जमकर हमला

लखनऊ:  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने कहा कि,''हिरासत में मौतें होने के मामलों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से सबसे ज़्यादा नोटिस अगर किसी को मिले हैं तो वह यूपी सरकार को मिले। उच्च और सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी कर उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने की बात बोली है|




समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के साथ मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय में पूर्व आयकर आयुक्त शिव वचन राम तथा पूर्व विधायक के साथ दर्जन भर से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।




अखिलेश यादव ने केन्द्र तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा है। इस सरकार बदलते ही किसानों के दिन बदलेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने देखा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत चुनाव में किस तरह से गुंडागर्दी करके लोकतंत्र का गला घोंटा है। इस सरकार ने मां गंगा को भी धोखा दिया है। प्रदेश की सारी नदियां गंदी होती जा रही हैं। यह सरकार सिर्फ हमारी योजनाओं का फीता काट रही है



समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में घोर अराजकता का माहौल है। कहीं पर भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस भी बेलगाम है। सरकार से प्रदेश संभल नहीं पा रहा है। हिरासत में मौतें होने के मामलों में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से सबसे ज़्यादा नोटिस अगर किसी को मिले हैं तो वह यूपी सरकार को मिले। उच्च और सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी कर उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने की बात बोली है।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन