मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग: पम्पी जैन के ठिकानों पर आईटी रेड को लेकर BJP पर हमलावर हुई सपा, बोली- बेनकाब हो गई BJP, अब चाहें जो कार्यवाही करे या सत्ता का दुरुपयोग करे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग की छापेमारी के बाद समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है| सपा ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों का…

डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग: पम्पी जैन के ठिकानों पर आईटी रेड को लेकर BJP पर हमलावर हुई सपा, बोली- बेनकाब हो गई BJP, अब चाहें जो कार्यवाही करे या सत्ता का दुरुपयोग करे
डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग: पम्पी जैन के ठिकानों पर आईटी रेड को लेकर BJP पर हमलावर हुई सपा, बोली- बेनकाब हो गई BJP, अब चाहें जो कार्यवाही करे या सत्ता का दुरुपयोग करे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग की छापेमारी के बाद समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है| सपा ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है| सपा ने कहा कि,''आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!



दरअसल, समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर आईटी की रेड ऐसे वक्त में हो रही है, जब सपा प्रमुख ???खिलेश यादव आज खुद उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हैं| पुष्पराज जैन के मसले पर अखिलेश यादव कन्नौज के पार्टी कार्यालय में आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे| बता दें कि यूपी में पुष्पराज जैन के अलावा इत्र व्यापारी मलिक मियां के घर पर भी छापेमारी हो रही है| कुल मिलाकर यूपी में नोएडा, कानपुर और कन्नौज समेत 50 जगहों पर छापेमारी हो रही है| इसके अलावा मुंबई, सूरत, तमिलनाडु, में भी छापेमारी जारी है| मुंबई में चार जगहों पर छापेमारी जारी है| 



बता दें कि इससे पहले कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर आयकर विभाग ने छापा मारा था| इसके बाद से इत्र कारोबारी पीयूष जैन से संबंध को लेकर बीजेपी और सपा के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं| इस छापे के दौरान एमएलसी पुष्पराज जैन का भी नाम सामने आया था|



समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर पर आईटी की रेड के बाद पुष्पराज जैन के घर पर आईडी रेड को लेकर सपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जनता सब देख रही है है वोट से जवाब देगी| पुष्पराज जैन के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई पर निशाना बनाते हुए सपा ने ट्वीट किया है,''पीयूष जैन भाजपाई था, ये बात सार्वजनिक होते ही भाजपा की फ़जीहत चारों तरफ होने लगी, बौखलाई BJP ने आज पम्पी जैन के यहां छापेमारी करके अपनी भड़ास निकाली, लेकिन वो कहावत है कि झूठ के पांव नहीं होते, BJP का झूठ का फूल बेनकाब हो चुका है, जनता अब वोट से जवाब देकर भाजपा को सबक सिखाएगी!



समाजवादी पार्टी ने कहा,''''जब ये बात साबित हो गयी कि पीयूष जैन भाजपाई है और पम्पी जैन सपाई है और भाजपाई पीयूष जैन के घर करोड़ों रुपया कैश मिला है लेकिन सपा MLC पम्पी जैन पाक साफ हैं तो भाजपा ने आज पम्पी जैन के यहां भी छापेमारी करके अपनी बौखलाहट और खिसियाहट को दर्शाया है, जनता जवाब देगी और करारा जवाब देगी।



पार्टी ने कहा,'''BJP का फूल डूब चुका है, डूबे फूल को खिलाने के लिए कमलदली हर संभव गंदगीयुक्त प्रयास कर रहे, लेकिन BJP की गंदगी उतरा गयी है, सतह पर आ गयी है, BJP बेनकाब हो गयी है, अब BJP चाहें जो कार्यवाही करे या सत्ता का दुरुपयोग करे|

'''दिन बचे हैं चार 

BJP जा रही इस बार'''



समाजवादी पार्टी ने कहा,'''पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी I.T. ने सपा MLC श्री पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में  आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।



https://www.thevirallines.net/kannauj-news-uttar-pradesh-it-department-raids-the-premises-of-sp-mlc-pushpraj-jain-pumpi






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।