नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कल यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की| शिवपाल सिंह यादव BJP की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट करेंगे| उन्होंने कहा,',''मैंने बहुत पहले कहा था जहां हमें बुलाया जाएगा, जो हमसे वोट मांगेगा हम उसे वोट देंगे। इससे पहले भी राष्ट्रपति के चुनाव हुए थे तो न तो हमें समाजवादी पार्टी ने बुलाया और न ही वोट मांगा। उस समय रामनाथ कोविंद जी ने वोट मांगा तो हमने दिया|
शिवपाल सिंह यादव ने कहा,''कल मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलाया तो मैं वहां गया द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात हुई। मैं मुख्यमंत्री जी से मिला उन्होंने मुझसे अच्छे तरीके से बात की|
शिवपाल सिंह यादव ने कहा,'हमें समाजवादी पार्टी की तरफ कभी भी किसी मीटिंग में नहीं बुलाया गया, परसों भी यशवंत सिन्हा यहां थे लेकिन नहीं बुलाया गया। राजनैतिक अपरिपक्वता की कमी होने के कारण ये सब होता चला जा रहा है और पार्टी कमजोर हो रही है, लोग पार्टी छोड़ रहे हैं|
उन्होंने कहा,''जब मैंने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीता तो हमसे भी राय लेनी चाहिए। अगर मेरा सुझाव माना गया होता और उन 100 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया होता जिनका सुझाव हमने एक साल पहले दिया था तो आज समाजवादी पार्टी की स्थिति कुछ और होती|