लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) नेता ओमप्रकाश राजभर को 'तलाक' दे ही दिया है| समाजवादी पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर से कहा,'आपको जहां ज्यादा सम्मान मिले वहाँ जाइये| विदित हो कि,सपा प्रमुख अखिलेश यादव से ओमप्रकाश राजभर की चुनाव के बाद से ही खींचतान चल रही थी| ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का साथ नहीं दिया|
,'' शुक्रवार को भी ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार हैं, बस हस्ताक्षर होने बाकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह अखिलेश की तरफ से तलाक और तलाक पेपर पर हस्ताक्षर होने का ही इंतजार कर रहे हैं।
आज यानी शनिवार को समाजवादी पार्टी ने एसबीएसपी प्रमुख ओपी राजभर को पत्र जारी करते हुए कहा, "... आप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं, आपको लगता है कि आपको अधिक सम्मान मिल रहा है।"
समाजवादी पार्टी ने 'ओमप्रकाश राजभर से कहा ,' समाजवादी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहाँ जाने के लिए आप स्वतन्त्र हैं।