लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। साक्षी ने मीडिया को बताया कि वो समाजवादी पार्टी के काम, संस्कृति और युवाओं में इसकी लोकप्रीयता से प्रभावित हैं। सपा में शामिल होने के लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात का समय भी मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने पिछले साल दलित लड़के अजितेश के साथ शादी की थी।साक्षी ने उस समय सुर्खियां बटोरी थीं| तब उन्होने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। बाद में इस कपल ने समाचार चैनलों पर अपनी शादी के सबूत दिखाए थे।