Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी: कांग्रेस में शामिल हुईं रितु सिंह, पंचायत चुनाव के दौरान बदसलूकी की हुई थी शिकार

  • by: news desk
  • 11 September, 2021
यूपी: कांग्रेस में शामिल हुईं रितु सिंह, पंचायत चुनाव के दौरान बदसलूकी की हुई थी शिकार

लखनऊ: पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर में हिंसा की शिकार हुई सपा की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार रितु सिंह ने आज कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के समक्ष कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं।  उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में रितु सिंह समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार थीं| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दुर्व्यवहार की शिकार समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद की उम्मीदवार रितु सिंह शनिवार को प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।




गौरतलब है कि ,''उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान 08 जुलाई, 2021 को सपा की ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार रितु सिंह  और उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए थे। सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने बताया था कि जब वह नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही थीं तो रास्ते में मौजूद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकर्ताओं ने  उनकी प्रस्तावक अनिता यादव के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।



 रितु सिंह ने कहा था,''मैं अपना नामांकन दाखिल करने गई थी, लेकिन उन्होंने मेरा नामांकन पत्र फाड़ दिया। वे मेरा पर्स लेकर भाग गए और मेरे कपड़े फाड़ दिए। पुलिस मौके पर थी और कुछ नहीं किया। ये सब रेखा वर्मा (भाजपा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा) के गुंडे थे  



गौरतलब है कि जुलाई में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने उत्तर प्रदेश दौरे के बीच रितु सिंह समेत एसपी की दो महिला कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी गईं थी जिनके साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था।



रितु सिंह से मिलने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मिलने पहुंची थी| साथ ही प्रियंका गांधी ने रितु सिंह के साथ हुए हिंसा को लेकर न्याय की भी मांग की थी| साथ ही उन्होंने रितु सिंह के साथ हिंसा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी किया था|



 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक अनीता की साड़ियां खींची थीं जिसकी व्यापक आलोचना हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन