Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन: जन्मदिन पर बोले मुलायम- नौजवानों का जोश लाएगा 'परिवर्तन की क्रांति'

  • by: news desk
  • 22 November, 2021
धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन: जन्मदिन पर बोले मुलायम- नौजवानों का जोश लाएगा 'परिवर्तन की क्रांति'

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ, समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय सहित देश के विभिन्न प्रांतो के पार्टी कार्यालयों और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो के पार्टी कार्यालयों में हर्शोल्लास के साथ मनाया गया है। जन्मदिन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। अखिलेश यादव और प्रोफेसर श्री रामगोपाल यादव ने शाल ओढ़ाकर श्री मुलायम सिंह यादव को सम्मानित करके जन्मदिन पर नेताजी से आशीर्वाद लिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न दलों और संगठनों के नेताओं ने नेताजी को पुष्पगुच्छ, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर 83 किलो के लड्डू बांटे गये और केक काटा गया। 



समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आए हजारों कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में जो जोश दिखाई दे रहा है वह परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। इसे आप लोग कामयाब बनाएं। हम जनता के विष्वास पर खरा उतरेंगे।



समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव  के 83वें जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय कार्यालय लखनऊ में 83 किलो का केक काटा गया। अस्पतालों, मन्दिरों और अनाथालयों में फल वितरण, भोजन तथा कम्बल वितरण किया गया। अपर्णा जैन ने 51 किलो तथा विकास यादव ने 83 किलो का लड्डू भेंट किया। अरमान खान और राजन त्रिवेदी ने भी फल और भोजन वितरित किया। 



समाजवादी रसोई की ओर से भण्डारे की व्यवस्था की गई। दिलीप कमलापुरी ने हनुमान सेतु, मेडिकल कॉलेज और पार्टी कार्यालय के बाहर फल वितरण किया।  नवीन धवन बंटी तथा देवेन्द्र सिंह यादव जीतू की ओर से लीलावती अनाथालय में बच्चों को भोजन कराया गया और वस्त्र वितरित किये गये। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी एवं उपाध्यक्ष अक्षय भाटी ने अपनी टीम के साथ 83 किलो का लड्डू वितरित कराया।



 यूथ संगठनों-समाजवादी छात्र सभा,  समाजवादी लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्षों क्रमशः दिग्विजय सिंह देव, डॉ0 राम करन निर्मल, अनीस राजा, अरविन्द गिरि एवं चन्द्रशेखर चौधरी की देखरेख में रक्तदान शिविर में 83 लोगों ने रक्तदान किया। इसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम उत्तम पटेल ने किया। 



डॉ0 आशुतोष वर्मा ने चिल्ड्रन मेडिकल सेन्टर हॉस्पिटल में बच्चों को मेडिकल किट बांटा। इस अवसपर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। श्रीमती वंदना चतुर्वेदी ने ग्राम नरपत खेड़ा, पारा जनपद लखनऊ में 83 पौधों का रोपण किया गया तथा मिठाई बांटी गई। 



अल्पसख्यंक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने अपने साथियों के साथ केक काटकर नेताजी का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष लखनऊ श्री जयसिंह जयंत और विदेश पाल सहित अन्य सहयोगियों ने माँ चन्द्रिका देवी मंदिर में भण्डारे का आयोजन कर नेता जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर श्री जितेन्द्र ‘जीतू‘ एडवोकेट पर पुस्तक ‘‘अधिवक्ताओं के डायल 100‘‘ का विमोचन भी हुआ।  



                                    

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन