मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PWD Transfer Scam: भ्रष्टाचार मामले में पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पांच निलंबित

लखनऊ: यूपी के लोक निर्माण विभाग में तबादलों के खेल में ओएसडी अनिल पांडेय को हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता और प्रमुख अभियंता नियोजन एवं प्रकल्प…

PWD Transfer Scam: भ्रष्टाचार मामले में पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पांच निलंबित
PWD Transfer Scam: भ्रष्टाचार मामले में पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत पांच निलंबित | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी के लोक निर्माण विभाग में तबादलों के खेल में ओएसडी अनिल पांडेय को हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता और प्रमुख अभियंता नियोजन एवं प्रकल्प राकेश सक्सेना व वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर शैलेंद्र यादव निलंबित कर दिया है।


प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थापन 'घ' वर्ग पंकज दीक्षित व प्रधान सहायक व्यवस्थापन 'घ' वर्ग संजय कुमार चौरसिया को निलंबित किया गया है| मनोज गुप्ता और राकेश सक्सेना को प्रमुख सचिव लोनिवि के कार्यालय से संबद्ध किया गया है, वहीं शैलेन्द्र यादव को प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।



 प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में निलंबित अभियंताओं के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही करने और सचिव स्तर से अधिकारी से जांच कराने की भी सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तबादला घोटाले की जांच कर रही समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है।



 बता दें कि ,'PWD में तबादलों में गड़बड़ियों पर पहली गाज पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के विशेष कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी (OSD) अरुण कुमार पांडे पर गिरी| 'तबादलों के नाम पर पैसो की उगाही मामले में पीडब्लूडी के मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय को सोमवार को हटा दिया गया था|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।