Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा, लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा: लखनऊ में बोली प्रियंका गांधी

  • by: news desk
  • 16 July, 2021
यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा, लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा: लखनऊ में बोली प्रियंका गांधी

लखनऊ: उत्तर कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पंचायत चुनाव में हुए हिंसा, महिलाओं के साथ हुई अभद्रता, लोकतंत्र के चीरहरण पर भाजपा सरकार से सवाल किया। प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी में संविधान को नष्ट किया जा रहा है, लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। जिला पंचायत व ब्लॉक पंचायत के चुनावों का परिणाम आपके पक्ष में आपकी अपेक्षा अनुसार नहीं आया तो आपने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हिंसा फैला |



लखनऊ में प्रियंका गांधी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है, लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है... मैं पूछना चाहती हूं कि ये कैसा विकास है कि जब कोरोना की दूसरी लहर थी तब आपने पंचायत चुनाव कराए, उस समय कितने लोग कोरोना से संक्रमित हुए| 




प्रियंका गांधी ने कहा, ''पंचायत चुनाव का परिणाम उस तरह आपके पक्ष में नहीं आया तो अब जब ज़िला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में आपने हिंसा करवा दी। आपका प्रशासन, आपकी पुलिस उम्मीदवारों का अपहरण कर रही है, महिला उम्मीदवारों को मारा पीटा जा रहा है, उनके वस्त्र खींचे जा रहे हैं|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रियंका गांधी ने लिखा,''"यदि मैं इस देश की सेवा करते हुए मर भी जाऊं, मुझे इसका गर्व होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे खून का एक-एक कतरा राष्ट्र के विकास में योगदान देगा और इसे सुदृढ़ और ऊर्जावान बनाएगा।“ ~ इंदिरा गांधी जी

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में।






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन