मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

लाखों युवा कड़ी मेहनत कर 'बोर्ड परीक्षा' की तैयारी करते हैं, 'सरकारी तंत्र की भ्रष्ट व्यवस्था' उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं: 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक होने पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना

लखनऊ: यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 ज‍िलों में परीक्षा…

लाखों युवा कड़ी मेहनत कर 'बोर्ड परीक्षा' की तैयारी करते हैं, 'सरकारी तंत्र की भ्रष्ट व्यवस्था' उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं: 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक होने पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना
लाखों युवा कड़ी मेहनत कर 'बोर्ड परीक्षा' की तैयारी करते हैं, 'सरकारी तंत्र की भ्रष्ट व्यवस्था' उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं: 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक होने पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 ज‍िलों में परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा में 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है| 



उन्होंने कहा,'''लाखों युवा कड़ी मेहनत कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते हैं और सरकारी तंत्र की भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। उत्तरप्रदेश सरकार को गंभीर होकर परीक्षाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने की व्यवस्था बनानी चाहिए।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, यूपी बोर्ड का आज होने वाला अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। लाखों युवा कड़ी मेहनत कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते हैं और सरकारी तंत्र की भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है। उत्तरप्रदेश सरकार को गंभीर होकर परीक्षाओं को भ्रष्टाचार मुक्त करने की व्यवस्था बनानी चाहिए।



प्रियंका गांधी ने कहा,''यूपी बोर्ड 12 वीं का आज होने वाला अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी। 15 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक वाली भाजपा सरकार के परीक्षा तंत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है।  यूपी के युवा नहीं चाहते कि उनका प्रदेश पेपर लीक जैसी चीजों के लिए जाना जाए।



इन ज‍िलो में परीक्षा हुई स्थगित

बल‍िया, एटा, देवर‍िया, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाज‍ियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्‍नाव, जालौन, महोबा, अम्‍बेडकर नगर, गोरखपुर ज‍िले में परीक्षा स्‍थगित कर दी गई है। यहां यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा की नई तारीख जारी की जाएगी।



यूपी सरकार ने कहा,''प्रदेश के 24 जिलों में आज दिनांक 30 मार्च को अपराह्न 02 बजे प्रस्तावित इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आज रद्द कर दी गई है। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी। प्रदेश के आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा, शामली जिलों में आज परीक्षा रद्द की गई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।