Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

UP By-Election Results 2020: 7 सीटों में से छह सीटें जीती भाजपा, सपा को मिली एक सीट

  • by: news desk
  • 10 November, 2020
UP By-Election Results 2020: 7 सीटों में से छह सीटें जीती भाजपा, सपा को मिली एक सीट

लखनऊ: विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने परचम फहराया है। सात में से छह सीट पर भाजपा और जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रहा है। उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार विजयी हुए हैं। उन्होंने 71303 मत प्राप्त कर कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 31274 मतों से पराजित किया। भाजपा विधायक वीरेंंद्र सिंह सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सीट पर उनकी पत्नी उषा सिरोही ने चुनाव जीता। भाजपा की उषा सिरोही ने बसपा को मोहम्मद युनूस को 20,962 मतों से शिकस्त दी। उषा सिरोही को 86879 और मोहम्मद युनूस को 65917 मत मिले।


देवरिया में भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार 93 मतों से हराया। डॉ. सत्यप्रकाश को  68649 और ब्रह्माशंकर को 48556 मत मिले। 




पूर्व मंत्री कमलारानी वरुण के निधन से खाली हुई कानपुर नगर की घाटमपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान ने कांग्रेस के डॉ. कृपाशंकर को 23,669 मतों से हराया। उपेंद्र नाथ को 60,205 और डॉ. कृपाशंकर को 36,506 मत मिले।



पूर्व मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर उनकी पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने चुनाव जीता। संगीता ने सपा को जावेद अब्बास को 14795 मतों से हराया। संगीता को 86171 और जावेद को 71376 मत मिले। फिरोजाबाद की टुंडला (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,635 मतों से हराया। प्रेमपाल सिंह को 72844, महाराज सिंह को 55209 मत मिले।



जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा बरकरार रखा है। मल्हनी में सपा के लक्की यादव ने निर्दलीय धनंजय सिंह को 4,604 मतों से  हराया। लक्की यादव को 73,384 और धनंजय सिंह को 68780 मत मिले। यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही, भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 28803 मत मिले।



Uttar Pradesh By-Election Results 2020 LIVE Updates



उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''BJP ने 2017 राज्य विधानसभा उपचुनावों में अपने परिणाम को एक बार फिर से दोहराया है और 2019  लोकसभा चुनावों में तमाम चुनौतियों के बावजूद BJP ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस उपचुनाव से भाजपा ने ये संकेत दिए है कि आगामी चुनावों में भी वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'बिहार के अंदर सभी कयासों को पूरी तरीके से दूर करते हुए आज के परिणाम ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि 'मोदी है तो मुमकिन है'| बीजेपी ने आज पीएम मोदी जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर जो प्रदर्शन किया है मैं इसके लिए पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी टीम का अभिनंदन करता हूं|



उत्तर प्रदेश में योगी जी के विकास एजेंडे की जीत हुई है, मोदी तथा योगी जी के प्रति जनता का जो बढ़ता हुआ विश्वास है ये उसकी जीत है। हमने सभी वादे पूरे किए हैं इसलिए जनता ने एक बार फिर से बीजेपी के प्रति अपना विश्वास दर्ज कराया है: यूपी उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा




7 सीटों में से 4 सीट के आये नतीजे: जौनपुर के मल्हनी से सपा के लकी यादव, देवरिया से बीजेपी के सत्य प्रकाश त्रिपाठी जीते| अमरोहा के नौंगवा सीट से बीजेपी की संगीता चौहान जीती, फिरोजाबाद के टूंडला सीट से बीजेपी के प्रेमपाल धनगर जीते।




-उत्तरप्रदेश विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एक सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।




देवरिया में 11वे राउंड की गिनती: बीजेपी के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आगे.....ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से सत्यप्रकाश त्रिपाठी आगे|
सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को 20419 मत मिले....सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 15493 वोट| 4926 वोट से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आगे।




उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: 5 सीटों पर भाजपा, एक सीट पर समाजवादी पार्टी और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।




मल्हनी अपडेट: टेबल नम्बर 4 की EVM खराब...मतगणना स्थल पर बुलाये गए इंजीनियर...EVM की डिस्प्ले में आई गड़बड़ी



-टूंडला में 6वें राउंड की गिनती: बीजेपी प्रत्याशी 2890 वोटों से आगे...दूसरे स्थान पर सपा,तीसरे स्थान पर बीएसपी।


-1724 वोट से बीजेपी प्रत्याशी आगे

बांगरमऊ में तीसरे राउंड की गिनती: बीजेपी के श्रीकांत कटियार को 5599 मत.....सपा के सुरेश पाल को 3875 मत मिले...बसपा के महेश पाल को 1623 मत मिले...कांग्रेस की आरती बाजपेई को 2087 मत,



-मल्हनी अपडेट - अब दो राउंड तक किसे कितने मत मिले...

निर्दल- धनंजय सिंह- 4485

सपा- लकी यादव- 3495




-मल्हनी में धनंजय सिंह आगे निकले...धनंजय सिंह 200 वोट से आगे निकले....निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे,



-जौनपुर की मल्हनी सीट से बीजेपी सबसे पीछे यानी 4 नंबर पर




कानपुर: घाटमपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी अपडेट, जहांगीराबाद गांव के बूथ संख्या 173ए के वोटों की गिनती नहीं होगी.....पीठासीन अधिकारी ने गलती से मॉक पोल को डिलीट नहीं किया था....मॉक पोल के 311 वोटों को हटाये बिना, वोटिंग शुरु करा दी गई थी....निर्वाचन आयोग के साथ सभी दलों के प्रत्याशियों को मामले की जानकारी दी गई|




-उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों में से 4 पर बीजेपी, 2 पर सपा,  1 सीट पर बसपा घाटमपुर से आगे



-उन्नाव बांगरमऊ उपचुनाव:

परिणाम: पहले राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी प्रत्याशी 1 हजार से ज्यादा वोटों से आगे.....बीजेपी-2033, सपा- 997, बसपा- 517, कांग्रेस- 762



-उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: 7 विधानसभा सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।



-टूंडला में दूसरे राउंड की मतगणना: बीजेपी प्रत्याशी प्रेम प्रकाश धनगर आगे, सपा प्रत्याशी से 684 मतों से आगे।




-जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा आगे,

-देवरिया,घाटमपुर और बांगरमऊ सीट से बीजेपी आगे,



08:06 AM, 10-NOV-2020:  -उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव:  7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना शुरू हुई।



-उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। ईवीएम से 9 महिलाओं सहित 88 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वैसे इनके परिणाम से योगी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सत्तारुढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न जरूर है। यदि भाजपा शानदार प्रदर्शन करती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज पर जनता की मुहर लग जाएगी। वहीं समाजवादी पार्टी के पास यह प्रदेश में अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन भी चर्चा का विषय रहेगा।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन