मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“सरकार जितनी कमजोर होगी....”: आजम खान के ठिकानों पर IT रेड पर अखिलेश का वार, बोले- तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करे सरकार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''केंद्र…

“सरकार जितनी कमजोर होगी....”: आजम खान के ठिकानों पर IT रेड पर अखिलेश का वार, बोले- तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करे सरकार
“सरकार जितनी कमजोर होगी....”: आजम खान के ठिकानों पर IT रेड पर अखिलेश का वार, बोले- तानाशाही और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करे सरकार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार जितनी कमज़ोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ते जायेंगे। उन्होंने कहा,''घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है। भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है।



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,मोहम्मद आजम खां साहब सच की आवाज हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी है। शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय बनाया। मोहम्मद आजम खां साहब सदैव फिरकापरसत ताकतों से लड़ते रहे हैं। आज पूरी समाजवादी पार्टी उनकी आवाज के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।



श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का आचरण संविधान विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ लगातार बदले की भावना से काम कर रही है। इससे पहले भी भाजपा ने मोहम्मद आजम खां साहब की ईमानदार छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फर्जी मुकदमें लगाए थे। उन्हें कोर्ट से राहत मिली।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है। सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ते जाएंगे। सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करें। भाजपाई याद रखे तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, तानाशाही आचरण वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।