मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी सपा : बोले अखिलेश यादव- हिटलर के पास तो सिर्फ एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर थे, BJP सरकार तो पूरी तरह प्रोपेगेंडा पर चल रही है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार, 8 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की| इस दौरान एसपी चीफ अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा| बीजेपी आई…

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी सपा : बोले अखिलेश यादव- हिटलर के पास तो सिर्फ एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर थे, BJP सरकार तो पूरी तरह प्रोपेगेंडा पर चल रही है
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी सपा : बोले अखिलेश यादव- हिटलर के पास तो सिर्फ एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर थे, BJP सरकार तो पूरी तरह प्रोपेगेंडा पर चल रही है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार, 8 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की| इस दौरान एसपी चीफ अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा| बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ट्विट पर अखिलेश यादव ने कहा,""भाजपा से ज्यादा झूठ बांटने वाला कोई नहीं, समाजवादी पार्टी एक तहरीर देकर आएगी कि जिन्होंने इस प्रकार की तस्वीर लगाई है और झूठ फैलाया है उनके खिलाफ कार्रवाई हो। वही,सपा प्रमुख ने कहा," अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो हम छात्रों, नौजवानों और आगे की पढ़ाई करने वालों को लैपटॉप उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे|



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,""बीजेपी लगातार लगी हुई है कि कैसे झूठा प्रचार हो| बीजेपी के आईटी चलाने वाले (अमित मालवीय) ने मेरी एक तस्वीर फ्रांस की लगाई है, जिसमें यह कहा है कि जो इत्र व्यापारी कानपुर में पकड़ा गया था वो भी साथ खड़ा है| उस व्यक्ति (अमित मालवीय) पर समाजवादी पार्टी एफआईआर दर्ज कराएगी| बीजेपी से झूठा कोई नहीं है, उन्हीं के लोग उस झूठ पर भरोसा भी करते हैं|



अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमित मालवीय पैसे के लिए झूठ बोल रहे हैं| उन्होंने कहा कि मालवीय यूपी और भारत सरकार से सहयोग लेकर झूठ बोल रहे हैं| एसपी चीफ ने कहा, "मैं अपनी डिजिटल टीम से कहूंगा कि इसकी तस्वीर लगाकर प्रचार करिए कि ये सबसे बड़ा झूठा है|



अखिलेश यादव ने आगे बताया कि वो इस मामले में तहरीर अभी देंगे और उनकी सरकार बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी| उन्होंने कहा, "इस सरकार में हमारे खिलाफ कोई बोले, एक एफआईआर नहीं होती है, न पकड़ा-पकड़ी होती है| अगर इनके नेताओं के खिलाफ कुछ लिख दो, तो पुलिस घूम रही होती है घर-मकान ढूंढ़ते हुए|



उन्होंने कहा,''यह सरकार केवल झूठे प्रोपेगेंडा पर चल रही है। मैंने कई बार कहा कि हिटलर के पास तो सिर्फ एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर थे। यह सरकार तो पूरी तरह प्रोपेगेंडा पर चल रही है। उन्होंने कहा,''हमारी चुनाव आयोग से यही अपील होगी कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत फ़ैलाने वाली राजनीति पर कड़ी नजर रखे।



दरअसल, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर आरोप लगाया था| अमित मालवीय ने कहा था, "मई 2015 में अखिलेश यादव एक प्रतिनिधिमंडल लेकर फ्रांस के ग्रासे शहर गए थे| कारण बताया- कन्नौज ‌??ें‌ परफ्यूम पार्क बनाना| यात्रा की इस तस्वीर में नजर आ रहे उनके इत्र वाले मित्र| ये वही हैं जिनकी दीवारों के पीछे और जमीन के नीचे से निकल रही है यूपी की जनता से लूटी गई अकूत दौलत| वहीं, अमित मालवीय के आरोपों को नकारते हुए समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव हसीब हसन ने कहा था कि अखिलेश यादव के साथ खड़े शख्स इत्र कारोबारी नहीं बल्कि मुशीर अहमद खान हैं|




प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि"आने वाले समय में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पहले की तरह दुनिया के सबसे बेहतरीन लैपटॉप नौजवानों को देने का काम करेंगे।"दूसरा संकल्प समाजवादी पार्टी का है कि आने वाली सरकार में छात्रों को लैपटाप बांटने का काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल चलाने वाले दिल्ली से पूरे उत्तर प्रदेश को खराब कर रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''जबसे बाबा योगी जी की सरकार आई है, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्वस्त और बर्बाद कर दिया, इसलिए जैसे ही समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी हम विश्वस्तरीय हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाने का कार्य करेंगे। हमारे बाबा मुख्यमंत्री को पढ़ाई लिखाई से क्या मतलब, उस स्कूल को जो हमने बनाया था ऐसा एक भी स्कूल भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नहीं बना।  सपा सरकार ने संकल्प लिया है कि किसानों की सिंचाई फ्री होगी।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।