मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा नेता आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर ED और IT की छापेमारी

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय और आयकर (आईटी) विभाग ने बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। आईटी छापे कथित तौर पर अल जौहर ट्रस्ट से संबंधित…

सपा नेता आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर ED और IT की छापेमारी
सपा नेता आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर ED और IT की छापेमारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय और आयकर (आईटी) विभाग ने बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। आईटी छापे कथित तौर पर अल जौहर ट्रस्ट से संबंधित थे, जिसके अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान हैं।



प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान से जुड़े कई परिसरों पर तलाशी ले रहा है| आयकर विभाग का रामपुर, मेरठ, लखनऊ और गाजियाबाद सहित शहरों में तलाशी चल रही है। सूत्रों ने बताया कि, जाँच एजेंसी 'मध्य प्रदेश' में भी कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है|


सपा नेता आजम खान से जुड़ी संपत्तियों पर आईटी छापे पर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना का कहना है, ''हमने 2021 में सीबीडीटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आजम खान के ट्रस्ट में दिखाया गया दान पूरी तरह से फर्जी है. हमने दानदाताओं की भी जांच की मांग की... आजम खान ने अपने विश्वविद्यालय की लागत कम बताई... हमने मांग की कि मूल्यांकन फिर से किया जाना चाहिए... और नए मूल्यांकन के आधार पर आजम पर कर लगाया जाना चाहिए...''



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।