लखनऊ: अपना दल (K) की नेता व सपा विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने ट्वीट कर कहा कि,' यति नरसिंहानंद गिरी जैसे लोग इस देश की एकता के धागे पर लगातार तलवार चला रहे हैं, सरकार और प्रसाशन सब देख रहा है.. फिर भी खबर के नाम पर वही वीडियो बार-बार घूमता रहता है, वो सही है या गलत इसपर बहस भी होती है और आग को हवा मिलती रहती है. बस कार्यवाही नहीं होती है ?
एक अन्य ट्वीट में डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि,''पूरे देश में इस बात की बहस फैलाई गई है कि किसका धर्म ज़्यादा बड़ा है..? किसका धर्म ज़्यादा महान है.? लेकिन क्या आपको पता है कि कोरोना के बाद कितने बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी है..? लगभग 30 से 37 फ़ीसदी बच्चों की पढ़ाई अधर में है. इनका धर्म शिक्षा है...
इससे पहले ,कल यानी मंगलवार को डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा था कि,''जितना बीजेपी ऊपर उठी उतना ही इस देश का आम आदमी नीचे गिरता चला गया और लगातार गिरता ही जा रहा है. भूख, गरीबी, बीमारी, अच्छा, बेरोजगारी, गैर बराबरी, जाति, भेदभाव, आर्थिक लूट के दलदल में फंसता ही जा रहा है.
पटेल ने कहा था कि,'क्या धार्मिक झगड़ों से जनता का भला हो सकता है..? तो फिर इन झगड़ों पर महीनों बहस क्यों होती है..? शिक्षा और रोज़गार के मसले पर बहस क्यों नहीं होती है..? दोषी कौन है...?