लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। राज्य सरकार द्वारा लागू किया जा रहा ‘मिशन शक्ति’ अभियान शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक निरन्तर चलाया जाएगा|
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'महिला सुरक्षा के दृष्टिगत हर थाने में एक महिला हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। राज्य सरकार द्वारा लागू किया जा रहा ‘मिशन शक्ति’ अभियान शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक निरन्तर चलाया जाएगा|
मुख्यमंत्री ने कहा कि,''राज्य सरकार के इस अभियान में पुलिस सहित अन्य विभागों का सहयोग अपेक्षित है। सरकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। नवरात्रि में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों के प्रति जागरूक किया जाए।
CM योगी ने कहा कि जिलाधिकारी ‘मिशन शक्ति’ अभियान को अपने-अपने जनपदों में प्रभावी ढंग से लागू करें और इसकी मॉनिटरिंग भी करें। नोडल अधिकारी कार्यों की समीक्षा करें|