लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं| अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार देर रात पुलिस हिरासत में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई।| पुलिस ने 3 हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) को गिरफ्तार किया है।
अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|
यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या
प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर पुलिस हिरासत में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई| पुलिस ने 3 हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) को गिरफ्तार किया है। हमले के समय अहमद और अशरफ पत्रकारों से बात कर रहे थे। दो दिन पहले ही अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।
यह भी पढ़ें: “ नहीं ले गए तो नहीं गए” : हत्या से पहले बेटे असद को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द
मीडिया से बातचीत के दौरान गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ..... "नहीं ले गए तो नहीं गए (वे हमें नहीं ले गए, इसलिए हम नहीं गए)," अहमद को गोली मारने से पहले आखिरी क्षणों में यह कहते हुए सुना गया, जो उनके बेटे असद के अंतिम संस्कार के संदर्भ में था ....जो आज दिन में आयोजित किया गया था
जब अतीक से पूछा गया कि बेटे असद के अंतिम संस्कार आपको नहीं ले जाया गया। आपका क्या कहना है? इस पर अतीक ने कहा, 'नहीं ले गए तो नहीं गए।' तभी अतीक अहमद के भाई भाई अशरफ ने मीडिया से कहा, "मेन बात यह है कि गुड्डु मुस्लिम.... " इतना कहते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस का घेरा तोड़ते हुए तीन तरफ से तीन लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही अतीक वहीं गिर गया। अतीक की हथकड़ी को पकड़े एक पुलिसकर्मी को झटका लगा। वह भी घायल हो गया। ये पूरा वाकया वीडियो में रिकॉर्ड हुआ।