अयोध्या: दीपावली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार के पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करने बाद अब कई राज्यों की सरकारों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है| यूपी में डीजल और पेट्रोल के दाम 12-12 रुपये प्रति लीटर कम किया गया है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''लोगों के जीवन में महंगाई आती है तो उसमें डीज़ल और पेट्रोल का योगदान होता है। यह बड़ी राहत है। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री का यह उपहार है|
दीवाली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि,''अंत्योदय परिवार को खाद्यान्न के साथ-साथ दाल, खाद्य तेल, एक किलो नमक, एक किलो चीनी उपलब्ध कराएंगे| उन्होंने कहा,''यह दिसंबर से जारी हो जाएगा|
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं कि डीज़ल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया है। लोगों के जीवन में महंगाई आती है तो उसमें डीज़ल और पेट्रोल का योगदान होता है। यह बड़ी राहत है। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री का यह उपहार है|
उन्होंने आगे कहा,''हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ मार्च तक देंगे। जिसमें अंत्योदय परिवार को 35 किलो खाद्यान्न के साथ-साथ दाल, खाद्य तेल, एक किलो नमक, एक किलो चीनी उपलब्ध कराएंगे| पात्र गृहस्थी परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराएंगे। अगर किसी परिवार में 7 सदस्य हैं तो 35 किलो खाद्यान्न उस परिवार को मिलेगा। उसमें चावल, गेहूं, एक किलो नमक, तेल, दाल उपलब्ध कराएंगे। यह दिसंबर से जारी हो जाएगा|