मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सपा के साथ कोई गठबंधन नहीं, अखिलेश को दलितों की ज़रूरत नहीं: चंद्रशेखर आजाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव में समाजवादी पार्टी और आजाद पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में समाजवादी…

सपा के साथ कोई गठबंधन नहीं, अखिलेश को दलितों की ज़रूरत नहीं: चंद्रशेखर आजाद
सपा के साथ कोई गठबंधन नहीं, अखिलेश को दलितों की ज़रूरत नहीं: चंद्रशेखर आजाद | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव में समाजवादी पार्टी और आजाद पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के साथ उनकी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं होगा| भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है। आजाद ने कहा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हम लगातार कोशिश करेंगे।



उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने बहुजन समाज का अपमान किया है|  चंद्रशेखर ने कहा कि,''तमाम चर्चाओं के बाद आखिर में मुझे लगा कि अखिलेश यादव इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ दलित वोट चाहिए| उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को अपमानित किया| मैंने 1 महीने 3 दिन तक कोशिश की लेकिन गठबंधन नहीं हो सका|



भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि,''मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें|



Azad Samaj Party के संस्थापक आजाद ने कहा कि ,''अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें... कल उन्होंने अपमानित किया जो दुखद है। बहुजन समाज के लोगों को अपमान किया है| अखिलेश यादव इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ दलित वोट बैंक चाहिए।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।