मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीजेपी ने मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई सारी ताकत, सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं किसान: न्याय के लिए लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को SC में जाने पर प्रियंका गांधी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली समेत नौ जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियं…

बीजेपी ने मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई सारी ताकत, सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं किसान: न्याय के लिए लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को SC में जाने पर प्रियंका गांधी
बीजेपी ने मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई सारी ताकत, सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं किसान: न्याय के लिए लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को SC में जाने पर प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली समेत नौ जिलों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचले गए किसानों के परिजनों का न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाना 'शर्मनाक' है|



गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में पिछले चार महीने से हिरासत में चल रहे आशीष मिश्रा को 10 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दी गई थी। उसके एक दिन पहले ही हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों ने इस घटना के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मृतक किसानों के परिजनों ने लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग को लेकर शीर्ष अदालत का रुख किया है।



पीड़ित परिवार के इसी फैसले को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, कितनी शर्मनाक बात है कि लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवारों को खुद माननीय उच्चतम न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है। यह जिम्मेदारी सरकार की थी, लेकिन भाजपा ने सारी ताकत मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई। किसान भाजपा सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं।"



'“ कितनी शर्मनाक बात है कि लखीमपुर किसान नरसंहार के पीड़ित परिवारों को खुद माननीय उच्चतम न्यायालय में जाकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है।  जिम्मेदारी सरकार की थी, लेकिन भाजपा ने सारी ताकत मंत्री के बेटे को बचाने में लगाई।  किसान भाजपा सरकार के इस अन्याय को भूलेंगे नहीं””


https://www.thevirallines.net/india-news-lakhimpur-kheri-case-victims-families-approach-supreme-court-against-bail-granted-to-union-minister-tenis-son-ashish-mishra  



'बीजेपी बस चुनाव के वक्त..

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की है... जिसके जरिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाएं हैं| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो वीडियो शेयर की है| उसमें एक दलित की बेरहमी से पिटाई की जा रही है| ये वीडियो मुजफ्फरनगर की है इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि बीजेपी नेता व बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश में दलितों को सुरक्षा देने में नाकामयाब हैं| जबकि सिर्फ चुनाव के समय उनके प्रति हमदर्दी का दिखावा करते हैं| क्या यही है आपकी कानून व्यवस्था, जिसमें दलितों को उनके घरों से उठाकर बेरहमी से पीटा जाता है, उन पर अत्याचार होता है?


https://www.thevirallines.net/india-news-varun-gandhi-shared-a-new-video-of-lakhimpur-kheri-violence-says-protestors-cannot-be-silenced-through-murder  


क्या है वीडियो में

प्रियंका गांधी की ओर से शेयर की गई वीडियो में दो लोग एक दलित को मारते हुए दिख रहे हैं| आरोपी पहले उसे घसीटते हुए लाते हैं, उसके बाद जूतों से उसकी पिटाई करते हैं| इस दौरान वहां मौजूद लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते हैं| लेकिन आरोपी फिर भी पीड़ित को जूतों से मार रहे हैं|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-pre-planned-conspiracy-sit-probing-lakhimpur-kheri-violence-says-the-incident-was-as-per-a-pre-planned-conspiracy






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।