मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान, देखें VIDEO...: कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर का कल रात का दृश्य|बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान!चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टन्ट न करें!लखनऊ के गोमतीनगर में एक युवक को चलत…

बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान, देखें VIDEO...: कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें
बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान, देखें VIDEO...: कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर का कल रात का दृश्य|

बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान!


चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टन्ट न करें!



लखनऊ के गोमतीनगर में एक युवक को चलते वाहन के ऊपर चढ़कर स्टंट करना भारी पड़ गया। युवक चलती कूड़ा गाड़ी की छत पर पुश-अप करता दिख रहा है| युवक कूड़े के ट्रक के ऊपर पुश-अप करता है फिर वाहन पर खड़ा हो जाता है लेकिन बाद में नियंत्रण खो देता है, और वह सीधा नीचे सड़क पर गिर जाता है।



इस दौरान, रोड पर पीछे चल रहे किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर का रहा है। गोमती नगर अपर पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने युवक का वीडियो शेयर किया है।



गोमती नगर अपर पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने (अनावश्यक साहसिक कार्य का) वीडियो साझा करते हुए कहा, "शक्तिमान मत बनो, बुद्धिमान (बुद्धिमान) बनो,"



वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अर्धनग्न होकर एक युवक नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के ऊपर चढ़ा हुआ है। कूड़ा गाड़ी तेज रफ्तार में है, इसके बावजूद युवक उसपर चढ़कर पुश-अप करने लगता है। पुश-अप के बाद युवक अपनी बॉडी का प्रदर्शन करता है, तभी उसका पैर फिसल जाता है और वो सड़क पर गिर पड़ता है।



वाहन से गिरने के बाद युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। अपर पुलिस आयुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपील की है कि शक्तिमान नहीं, बुद्धिमान बनें। साथ ही, चेतावनी देते हुए कहा कि कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।