लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कम बारिश होने के कारण सूखे जैसे हालात बन रहे हैं| बारिश न होने से किसान बेहद परेशान हैं| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी सरकार से सूखे जैसी स्थिति से राहत दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया|
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘‘उप्र के कई जिलों में कम वर्षा से सूखे जैसे जो हालात बन रहे हैं| उनसे राहत देने के लिए उप्र की भाजपा सरकार तत्काल आगे आए नहीं तो पहले ही महँगाई का मारा किसान बद से बदतर हालातों का शिकार हो जाएगा।