मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अखिलेश यादव ने भाजपा को “षडयंत्रकारी” पार्टी दिया करार, बोले- लोकतंत्र के विरूद्ध काम कर रही सरकार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र के विरूद्ध काम कर रही है। भाजपा सरकार साज़िश कर विपक्ष को बा…

अखिलेश यादव ने भाजपा को “षडयंत्रकारी” पार्टी दिया करार, बोले- लोकतंत्र के विरूद्ध काम कर रही सरकार
अखिलेश यादव ने भाजपा को “षडयंत्रकारी” पार्टी दिया करार, बोले- लोकतंत्र के विरूद्ध काम कर रही सरकार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र के विरूद्ध काम कर रही है। भाजपा सरकार साज़िश कर विपक्ष को बांटने की कोशिश में लगी है। निर्दोषों पर झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अनाचार और अन्याय बढ़ा है। भाजपा झूठ बोलती है। भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को धोखा दे रही है।



 यादव ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया हैं। संविधान का पालन क्यों नहीं करती हैं? भाजपा ने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है। आम जनता को धोखा दिया जा रहा है। किसानों को मुफ्त बिजली, मुफ्त सिंचाई देने की सुविधा हवा-हवाई साबित हुई हैं। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वादा भी पूरा नहीं किया है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य सबसे ज्यादा उपेक्षित है। तमाम सरकारी तामझाम के साथ राजधानी में कई निवेश सम्मेलन तो हुए किन्तु उत्तर प्रदेश की बदहाली देखकर कोई पूँजीनिवेश नहीं हुआ। एक भी नया उद्योग नहीं लगा। एक ट्रिलियन अर्थ व्यवस्था का सपना दिखाने वाले मुख्यमंत्री जी इसकी कार्ययोजना साढ़े पांच साल में भी नहीं बना पाए हैं।



 यादव ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना की मांग पर चुप्पी साधे है। जातीय जनगणना होने से समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास में प्रतिनिधित्व तय हो जाता। सबकी भागीदार निश्चित हो जाती। इसी तरह समाजवादी सरकार ने 17 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की दिशा में जो कदम उठाए थे उन्हें भाजपा सरकार ने विफल कर पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय किया है।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ अभियान चलाने की रणनीति पर काम कर रही है। लेकिन अब भाजपा की कोई साजिश सफल नहीं होगी। समाजवादी पार्टी युवाओं की पार्टी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जुझारू हैं। भाजपा सरकार की सारी साजिशों को समाजवादी पार्टी विफल करने में समर्थ है। सन् 2024 में भाजपा को केन्द्र की सत्ता फिसलती नज़र आने लगी है। तबसे भाजपा बौखला गयी है।



बता दे कि,''बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की| इस मौके पर नीतीश कुमार के साथ जेडीयू नेता केसी त्‍यागी भी थे| अखिलेश यादव ने इस से मुलाकात का 3 फोटो ट्वीट किया है, उन्‍होंने लिखा, "आज दिल्ली में… एक मुलाक़ात शिष्टाचार और कुशल-क्षेम के नाम|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।