लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 82वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायू की कामना वाले कई होर्डिंग सपा मुख्यालय के बाहर लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अपने 82वें जन्मदिन के अवसर पर सपा मुख्यालय पहुंचे।
इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को हम सबकी ओर से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। जो संघर्ष का समाजवादी रास्ता उन्होंने दिखाया, आज जरूरत है कि हम फिर से वही समाजवादी रास्ता अपनाएं। हम समाजवादी लोग यही संकल्प लेते हैं कि यूपी में फिर से एक बार समाजवादी सपना पूरा हो|