Time:
Login Register

सत्ता के अहंकार में भाजपा समर्थक ‘अराजकता’ पर उतारू है, कानून व्यवस्था के लिए संकट बन गये हैं भाजपाई: अखिलेश

By tvlnews August 11, 2024
सत्ता के अहंकार में भाजपा समर्थक ‘अराजकता’ पर उतारू है, कानून व्यवस्था के लिए संकट बन गये हैं भाजपाई: अखिलेश

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज गोरखपुर जिला पंचायत के वार्ड संख्या 43 में हुए उपचुनाव में जीतने पर संजय पासवान ने भेंट कर आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने संजय पासवान को जीत की बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि जीत का यह सिलसिला 2027 के विधानसभा चुनावों में राज्य में समाजवादी सरकार बनने तक जारी रहेगा।     



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोरखपुर ब्रजेश कुमार गौतम, अध्यक्ष चिल्लूपार विधानसभा अमरजीत यादव, जर्नादन प्रधान, हरेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।    



 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के अन्याय, अत्याचार से जनता ऊब चुकी है। जनता भाजपा सरकार को एक पल भी नहीं देखना चाहती है। भाजपा कुछ भी कर ले, जनता ने इस सरकार को हटाने का मन बना लिया है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।  



अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सत्ता के अहंकार में भाजपा समर्थक अराजकता पर उतारू है। निर्दोष और निरीह जनता पर अत्याचार कर रहे है। भाजपाई कानून व्यवस्था के लिए संकट बन गये हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। बजट का बंदरबांट हो रहा है। जनता की कोई सुनवाई नहीं है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार से अब जनता को कोई उम्मीद नहीं है। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। भाजपा लाख साजिश कर ले, लेकिन इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।

You May Also Like