Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • by: news desk
  • 16 August, 2020
 यूपी कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन पर अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।|चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया।चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। उनको COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था।



चेतन चौहान के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि दी|अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'कोरोना से पीड़ित यूपी के वर्तमान मंत्री एवं क्रिकेटर श्री चेतन चौहान जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि!




समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''पूर्व क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण के चलते निधन अत्यंत दुखद एवं एक और स्तब्ध कर देने वाली घटना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि!







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन