मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बीजेपी ने आरक्षण पर हमला कर लूटी रोजी-रोटी: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पांच वर्ष का भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक और विफलताओं से भरा है। अपने…

बीजेपी ने आरक्षण पर हमला कर लूटी रोजी-रोटी: अखिलेश यादव
बीजेपी ने आरक्षण पर हमला कर लूटी रोजी-रोटी: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पांच वर्ष का भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक और विफलताओं से भरा है। अपने कार्यकाल में भाजपा सरकार ने जनहित की एक भी योजना को कार्यान्वित नहीं किया और नहीं जनता के सुख दुःख में भागीदारी निभाई। भाजपा ने जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। इसकी कुनीतियों से त्रस्त लोगों ने तय कर लिया हैं कि वह सन् 2022 में भाजपा की जगह समाजवादी पार्टी को ही सत्ता में लाएंगे।



यादव ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व समाजवादी सरकार के विकास कार्यों से चिढ़ रखता है। खुद राजधानी लखनऊ में भी उसने समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बिगाड़ने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। गंगा को मैली करने के अलावा उसने गोमती को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-called-union-budget-capitalist-not-a-word-for-helping-the-poor-and-creating-jobs-in-the-budget


जनता कोरोना काल में भाजपा सरकार के समय अस्पतालों की दुर्दशा, इलाज में घोर लापरवाही को तो देख ही चुकी है वह जगह-जगह जलती लाशों के दृश्य भी नहीं भूली हैं। महामारी के दौर में जब श्रमिकों का पलायन शुरू हुआ और लाकडाउन से जिंदगी अस्तव्यस्त हो चली तब सबसे ज्यादा सेवा कार्य समाजवादियों ने किया था। भाजपा आरएसएस के कार्यकर्ता तब लापता थे।


https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-30-percent-tax-on-cryptocurrencies-announced-rbi-to-issue-digital-rupee


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण पर हमला कर रोजी-रोटी की लूट की हैं। कितने ही नौजवान आज सड़कों पर नौकरी पाने के लिए पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। भाजपा राजनीतिक धोखाधड़ी में माहिर है। नैतिक मूल्यों की गिरावट भाजपा में कूट-कूट पर भरी हुई है। अब उसके झूठ की कलई खुल गई है। कोई उस पर विश्वास नहीं कर रहा हैं उसके गिने-चुने दिन ही रह गए है। 10 मार्च को भाजपा की पूरी तरह बिदाई हो जाएगी।



https://www.thevirallines.net/ranchi-news-jharkhand-cm-hemant-soren-said-bjp-became-a-company-worth-rs-5-thousand-crore-by-selling-all-properties-of-the-country










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।