Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा, पर भाजपा की ताली-थाली वाली...: 'मैं BJP की वैक्सीन पर कैसे भरोसा करूं' बयान के बाद BJP के निशाने पर आए अखिलेश ने दिया जवाब

  • by: news desk
  • 02 January, 2021
वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा, पर भाजपा की ताली-थाली वाली...: 'मैं BJP की वैक्सीन पर कैसे भरोसा करूं' बयान के बाद BJP के निशाने पर आए अखिलेश ने दिया जवाब

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते| सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा,''वो भी बीजेपी लगाएगी...उसका (BJP) भरोसा करूँगा मैं| मैं BJP की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूँ|



अपने इस बयान पर अखिलेश यादव BJP नेताओं के निशाने पर आ गए| BJP नेताओं ने देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का अपमान करने के लिए अखिलेश यादव से माफी माफी मांगने की मांग की|



इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी BJP को जवाब दिया| उन्होंने कहा,''हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है, पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व भाजपा सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोनाकाल में ठप्प-सी पड़ी रही है।



अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि,हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच व भाजपा सरकार की वैक्सीन लगवाने की उस चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोनाकाल में ठप्प-सी पड़ी रही है। हम भाजपा की राजनीतिक वैक्सीन नहीं लगवाएँगे। सपा की सरकार वैक्सीन मुफ़्त लगवाएगी।




शनिवार को  प्रेस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ,''मैं तो अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, ''मैंने अपनी बात कह दी है| सवाल उठाते हुए उन्होंने आगे कहा,''वो भी बीजेपी लगाएगी...उसका (BJP) भरोसा करूँगा मैं| अखिलेश यादव ने कहा कि, अपनी सरकार आएगी सबको फ्री में COVID वैक्सीन लगेगी| उन्होंने कहा,'हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते|




अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी नेताओं ने अखिलेश को घेरा| राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि,''स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि पहले फेज़ में 1करोड़ हेल्थ केयर वर्कर्स और 2करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए वैक्सीन फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा... कुछ लोगों ने टिप्पणी की है, दुख होता है कि कुछ लोगों द्वारा भारत के वैज्ञानिकों की काबिलियत पर शक किया जा रहा है|




यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा,श्री अखिलेश यादव जी को वैक्सीन पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को श्री अखिलेश यादव जी पर भरोसा नहीं है। अखिलेश जी का वैक्सीन पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।श्री अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश की जनता को जहाँ तक मैं समझता हूँ कम से कम 25 साल आपको मौक़ा देने वाली नहीं है|




यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया,''भ्रष्टाचार और गुण्डाराज को समाप्त करने के लिए “भाजपा की वैक्सीन” कारगर साबित हुई है।  आप कौन सी वैक्सीन की बात कर रहे है अखिलेश यादव जी?





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन