Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

वरिष्ठ सपा नेता विनोद कुमार सिंह 'पंडित सिंह' के निधन पर अखिलेश ने जताया गहरा शोक, कहा- पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई

  • by: news desk
  • 07 May, 2021
वरिष्ठ सपा नेता विनोद कुमार सिंह 'पंडित सिंह' के निधन पर अखिलेश ने जताया गहरा शोक, कहा- पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह' (58वर्ष) का कोरोना से निधन हो गया है| वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता पंडित सिंह 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटव हुए थे| पंडित सिंह के निधन से सपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है।  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह (58वर्ष) उर्फ पंडित सिंह जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की प्रार्थना की है। श्री पंडित सिंह जी गोंडा से तीन बार विधायक एवं दो बार कैबिनेट मंत्री रहे। 



सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि श्री पंडित सिंह जी के असामयिक निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना। भावभीनी श्रद्धांजलि!




सपा के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह का आज यानी शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ में पंडित सिंह का इलाज चल रहा था। काफी दिनों से मिडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती थे। गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले पंडित सिंह की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में होती थी। 




कोरोना पॉजिटिव आए पंडित सिंह की हालत पिछले महीने से खराब थी। 21 अप्रैल को उन्हें पहले लखनऊ में भर्ती कराया गया था। कुछ सुधार के बाद गोरखपुर लाकर एससीपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां अचानक हालत बेहद गंभीर होने पर फिर लखनऊ शिफ्ट किया गया था। परिजनों के मुताबिक सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और वेंटिलेटर पर थे। 






आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन