मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“रेवड़ी बाँटकर 'थैंक्यू' का अभियान चलवाने वाले सत्ताधारी....”: PM मोदी के 'मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार

लखनऊ: Uttar Pradesh Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''चुनाव में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर 'वोट' बटोरने का कल्चर लाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा क…

“रेवड़ी बाँटकर 'थैंक्यू' का अभियान चलवाने वाले सत्ताधारी....”: PM मोदी के 'मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार
“रेवड़ी बाँटकर 'थैंक्यू' का अभियान चलवाने वाले सत्ताधारी....”: PM मोदी के 'मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  Uttar Pradesh Elections 2022:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''चुनाव में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर 'वोट' बटोरने का कल्चर लाने वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि,''रेवड़ी बाँटकर थैंक्यू का अभियान चलवाने वाले सत्ताधारी अगर युवाओं को रोज़गार दें तो वो ‘दोषारोपण संस्कृति’ से बच सकते हैं।



दरअसल,'' जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद  विपक्षी दलों पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'' हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है|



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'इस बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है| अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,''रेवड़ी बाँटकर थैंक्यू का अभियान चलवाने वाले सत्ताधारी अगर युवाओं को रोज़गार दें तो वो ‘दोषारोपण संस्कृति’ से बच सकते हैं। अखिलेश यादव ने आगे लिखा ,''रेवड़ी शब्द असंसदीय तो नहीं?



साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने पर अखिलेश यादव ने सरकार पर आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में हड़बड़ी दिखाने और ‘‘चलताऊ'' संस्कृति का समर्थन करने का आरोप लगाया|  सपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की हड़बड़ी बताती है कि इसका डिजाइन भी ऐसे ही चलताऊ बना है| इसे चित्रकूट तक विकसित न करना दूरदृष्टि की कमी है।



अखिलेश ने कहा, ‘‘आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की हड़बड़ी बताती है कि इसका डिज़ाइन भी ऐसे ही चलताऊ बना है तभी डिफ़ेंस कॉरिडोर के पास होने के बाद भी यहाँ भाजपा सरकार, सपा काल में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी हवाई पट्टी न बना पाई। इसे चित्रकूट तक विकसित न करना दूरदृष्टि की कमी है।



यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन



गौरतलब है कि,'शनिवार को 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।



यह भी पढ़ें: मुफ्त की रेवड़ी बांटकर 'वोट' बटोरने वाले कल्चर से रहें सावधान, ये घातक है: विपक्ष पर PM मोदी का हमला:





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।