मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वादाखिलाफी' भाजपा का वास्तविक चरित्र: अखिलेश का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि वादाखिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है। जनता को धोखे में रखने के लिए नए-नए वादों और जुमलों की हेराफेरी में उ…

वादाखिलाफी' भाजपा का वास्तविक चरित्र: अखिलेश का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला
वादाखिलाफी' भाजपा का वास्तविक चरित्र: अखिलेश का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि वादाखिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है। जनता को धोखे में रखने के लिए नए-नए वादों और जुमलों की हेराफेरी में उसे महारत है। पवित्र मां गंगा और यमुना नदी से भी भाजपा धोखा करती है। युवाओं को तो छलती ही रही है। भाजपा की इन हरकतों से जनता तंग आ चुकी है। अब जनता भाजपा को आगे बर्दाश्त नहीं करेगी। सन् 2027 से पहले जनता भाजपा को वर्ष 2024 में ही निपटा देगी।



अखिलेश यादव ने कहा कि,'चुनाव के समय मुख्यमंत्री जी ने किसानों से मुफ्त सिंचाई का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर गई। प्रदेश में सूखे की छाया मंडरा रही है। किसानों को मुआवजा देने की जगह भाजपा सरकार अभी तक सर्वे का छलावा कर रही है। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वादा भी भाजपा ने नहीं निभाया। भाजपा सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। चुनाव के समय किसानों को सम्माननिधि दी गई थी अब उनसे वसूली हो रही है।



यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा कि ,'' सभी नागरिकों के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा कराने का प्रधानमंत्री जी ने दावा किया था लेकिन एक रूपया भी किसी के खाते में कभी नहीं आया। नोटबंदी करके कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद समाप्त करने का भरोसा दिलाया गया था। इनमें से कुछ भी नहीं समाप्त हुआ बल्कि और बढ़ गया है।



उन्होंने कहा,''भाजपा राज में सवा सौ करोड़ रूपए खर्च हो गए पर आगरा में यमुना साफ नहीं हुई। ताज महल के पीछे दशहरा घाट पर पहले से 13 गुना ज्यादा गंदगी है। मां गंगा की पुकार पर अहमदाबाद से वाराणसी आए प्रधानमंत्री जी गंगा को अविरल, निर्मल बनाने की बहुत चर्चा करते रहे हैं पर आज भी मां गंगा की पवित्रता के साथ प्रतिदिन खिलवाड़ किया जा रहा है। ‘नमामि गंगे योजना‘ के नाम पर भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रचार और घोटाला किया है। कानपुर में बुधवार को डेढ़ घंटे में एक करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा में गिरा। जीवन दायिनी मां गंगा की ऐसी दुर्दशा अत्यंत पीड़ा दायक है। आदि गंगा गोमती नदी में नालों का पानी बह रहा है। जलकुंभी और गंदगी से गोमती नदी का जल अब आचमन योग्य भी नहीं रह गया है।



यादव ने कहा कि ,''भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा छल तो नौजवानों के साथ किया। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया पर एक लाख को भी नौकरी नहीं दी। उद्योगधंधे फाइलों में चल रहे है। नौकरी के नाम पर नौजवानों को सिर्फ भटकाया गया है। परीक्षाओं में धांधली आम बात हो गई है। युवा बेरोजगारों की फौज को राष्ट्र की प्रगति और विकास में भागीदारी से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार की रुचि संविदा और आउटसोर्स के धंधे को बढ़ावा देकर युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की हैं। भाजपा सरकार की इन हरकतों को आखिर जनता कब तक बर्दाश्त करेगी?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।