Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

लखनऊ: पार्टी के बहाने बुलाकर युवती को लाया घर, बलात्कार कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

  • by: news desk
  • 10 August, 2022
लखनऊ:  पार्टी के बहाने बुलाकर युवती को लाया घर, बलात्कार कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ:  गोमतीनगर पलिस ने  20 वर्षीय युवती के साथ दष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। पलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना गोमती नगर पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त विनय सिंह उर्फ यश सिंह चौहान को अमेटी यूनिवर्सिटी गेट के सामने से गिरफ्तार कर किया|



9 अगस्त को पीड़िता ने विनय सिंह उर्फ यश सिंह खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया| जिसमें अभियुक्त विनय सिंह उर्फ यश सिंह चौहान तथा पीड़िता एक ही कालेज में पढाई करते थे। विनय सिंह उर्फ यश सिंह ने पीड़िता को दोस्त के साथ पार्टी में बुलाने के बहाने अपने घर ले आया तथा पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। 



पीड़िता द्वारा आपत्ति व्यक्त किये जाने पर आरोपी द्वारा युवती को बार बार दुष्कर्म किये जाने हेतु ब्लैकमेल किया जाने लगा तथा गाली गलौज व वीडियो वायरल कर दिये जाने की धमकी दिया जाने लगा। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी।



पुलिस द्वारा की गई तत्कालिक कार्यवाही के चलते अभियोग पंजीकरण के 24 घण्टे के अन्दर अभियुक्त विनय सिंह उर्फ यश सिंह चौहान के ठिकाने का पता लगाते हुए 9 अगस्त की रात्रि में अमेटी यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई। 



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

विनय सिंह उर्फ यश सिंह च रवि सिंह उर्फ सत्यनरायन निवासी एमिरी ग्रीन सिटी थाना गोमतीनगर विस्तार जनपद लखनऊ मल पता 33/47 गांधीनगर थाना कोतवाली सदर लखीमपर खीरी उम्र करीब 27 वर्ष



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन