मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

खुलते ही विवादों में फंसा 'Lulu Mall': नमाज के बाद लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, 'Mall' में किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में खुला ''लुलु मॉल'' विवादों में फंस गया। दो दिन पहले मॉल के भीतर नमाज पढ़ने के बाद से विवाद शुरू हो गया है। जिसके बाद अब लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ…

खुलते ही विवादों में फंसा 'Lulu Mall': नमाज के बाद लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, 'Mall' में किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं...
खुलते ही विवादों में फंसा 'Lulu Mall': नमाज के बाद लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, 'Mall' में किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाल ही में खुला ''लुलु मॉल'' विवादों में फंस गया। दो दिन पहले मॉल के भीतर नमाज पढ़ने के बाद से विवाद शुरू हो गया है। जिसके बाद अब लुलु मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे तीन लोगों को हिरासत में लिया गया|



लखनऊ लुलु मॉल से 3 लोगों को मॉल परिसर में सुंदरकांड का पाठ करने का प्रयास करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। मॉल के गेट से हिंदू समाज पार्टी के 3 लोगों को हिरासत में लिया गया 



विवाद के बाद अब लखनऊ के लुलु मॉल प्रशासन ने मॉल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक प्रार्थना की अनुमति नहीं होने का पोस्टर लागाया।



 लखनऊ (दक्षिण) के ADCP राजेश श्रीवास्तव ने बताया,''मॉल के गेट से हिंदू समाज पार्टी के 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल शांतिपूर्ण स्थिति है|



बता दें कि, 10 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लुलु मॉल का शुभारंभ किया था। इसके 2-3 दिन बाद मॉल के भीतर नमाज पढ़ने के बाद से विवाद शुरू हो गया है।



लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने पर विवाद के बाद 14 जुलाई, 2022 को लुलु मॉल प्रबंधन की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 341 और अन्य शामिल हैं। लुलु मॉल प्रशासन के अलावा अखिल भारत हिंदू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने लुलु मॉल में नमाज पढ़ने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी| 



लुलु मॉल के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने कहा,''लुलु मॉल सभी धर्मों का सम्मान करता है। हम किसी भी धार्मिक गतिविधि की (परिसर में) अनुमति नहीं देते है|



ADCP राजेश श्रीवास्तव ने बताया था,'एफआईआर दर्ज की गई है| सीसीटीवी फुटेज से पुलिस मामले की जांच कर रही है| नमाज अदा करने वाले लोगों के वायरल वीडियो लगभग उसी समय के हैं, लगभग ... उन्होंने (हिंदू संगठनों) हनुमान चालीसा (लुलु मॉल में) का पाठ करने के लिए अपना विरोध बंद कर दिया है। मामला अब सुलझ गया|



बता दें कि,कंपनी के मालिक भारत के केरल राज्य के रहने वाले एमए यूसुफ अली हैं। भारत में लुलु कंपनी ने 4 मॉल ही खोले हैं, जिसमें लखनऊ के अलावा कोच्चि, तिरुअनंतपुर, बेंगलुरु में है। लुलु एक अरबी शब्द है, जिसके मतलब मोती होता है। कंपनी ने इसी के नाम पर अपने ग्रुप का नाम रखा। कंपनी का पूरा नाम लुलु ग्रुप इंटरनैशनल है, हाइपरमार्केट और रिटेल कंपनियों की एक बड़ी चेन का संचालन करता है।



आपको बता दें कि कंपनी का कारोबार 22 देशों में हैं। दुनियाभर में लुल??? के 253 रिटेल स्टोर हैं। कंपनी का सालाना टर्नओवर 8 अरब डॉलर का है।लुलल मॉल का अधिकांश कारोबार अरब देशों में है| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।