ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शिकायत लेकर थाने पहुंची गैंगरेप पीड़िता से के साथ थानेदार ने बलात्कार किया| आरोपी थानेदार को तत्काल निलम्बित कर दिया गया है| पहले, थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर 4-5 लोगों ने गैंगरेप किया। जब वह पाली थाने में शिकायत करने पहुंची तो, प्रभारी निरीक्षक पाली तिलकधारी सरोज ने पीड़िता से दुष्कर्म किया|
ललितपुर पुलिस के मुताबिक,''आज यानी मंगलवार को थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला द्वारा तहरीर देकर बताया कि नामजद 5 लोगों ने हमारी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया| प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पाली में 363,376,3768,120B IPC 3/4 POCSO ACT 3(2)5 SC/ST ACT धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया| जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक ललितपुर के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। 6 टीमें गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है। पीड़िता को विधिक संरक्षण दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है । तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक पाली को तत्काल निलम्बित कर दिया गया है।
ललितपुर के SP निखिल पाठक ने बताया, एक बच्ची अपनी मां के साथ थाने आई थी और उन्होंने तहरीर दी कि 22 तारीख को 4 लड़के उन्हें अपने साथ लेकर गए और उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे पुलिस थाने आए थे, जहां थाना इंचार्ज ने भी उनके साथ दुष्कर्म किया| पुलिस द्वारा FIR दर्ज़ की गई। कुल 6 लोगों को नामज़द किया गया है। मामले में एक अभियुक्त की गिरफ़्तारी की गई। जांच जारी है|