मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ललितपुर गैंगरेप कांड: अब तक 4 गिरफ़्तार, पूरा थाना लाइन हाजिर, DIG झांसी को सौंपी गई जांच; फरार थानेदार की तलाश में पुलिस टीम दे रही दबिश

ललितपुर/लखनऊ: ललितपुर दुष्कर्म घटना पर कानपुर ज़ोन के ADG भानु भास्कर ने बताया,''ललितपुर जनपद में दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रूप से FIR दर्ज़ किया गया। हमें मिले तथ्यों के आधार पर…

ललितपुर गैंगरेप कांड: अब तक 4 गिरफ़्तार, पूरा थाना लाइन हाजिर, DIG झांसी को सौंपी गई जांच; फरार थानेदार की तलाश में पुलिस टीम दे रही दबिश
ललितपुर गैंगरेप कांड: अब तक 4 गिरफ़्तार, पूरा थाना लाइन हाजिर, DIG झांसी को सौंपी गई जांच; फरार थानेदार की तलाश में पुलिस टीम दे रही दबिश | फ़ोटो: TVL News

ललितपुर/लखनऊ: ललितपुर दुष्कर्म घटना पर कानपुर ज़ोन के ADG भानु भास्कर ने बताया,''ललितपुर जनपद में दुष्कर्म की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रूप से FIR दर्ज़ किया गया। हमें मिले तथ्यों के आधार पर विवेचना कर 4 नामजद लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। बाकि नामजद लोगों की गिरफ़्तारी का प्रयास जारी है| मामले में थाना प्रभारी की संलिप्त्ता को देखते हुए उनको सस्पेंड कर उनके खिलाफ़ विभागीय कार्रवाई हो रही है। समस्त थाना पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है जिससे जांच प्रभावित ना हो सके|



ललितपुर में बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,'''तत्काल थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध तथ??? अन्य नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पाली में अभियोग पंजीकृत किया गया है|



एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया,'DIG झांसी को यह जांच दी गई है कि किन परिस्थितियों में ये आरोप थाना के स्टाफ पर लगे हैं तथा वहां के जो भी सुपरवाइजरी अफसर हैं, पर्यवेक्षण करने वाले अधिकारी हैं एसपी सहित, उनकी क्या गलतियां हैं...3 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी अभी तक की गई है|




बता दें कि,;;उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शिकायत लेकर थाने पहुंची गैंगरेप पीड़िता से के साथ थानेदार ने बलात्कार किया| सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।  पहले,  थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर 4-5 लोगों ने गैंगरेप किया। जब वह पाली थाने में शिकायत करने पहुंची तो, प्रभारी निरीक्षक पाली ने पीड़िता से दुष्कर्म किया| 



किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया  गया है|''वारदात को अंजाम देकर थानाध्यक्ष फरार हो गया है, उसकी तलाश में पुलिस और सर्विलांस की टीमें लगी हुई है| नाबालिग से दुष्कर्म के बाद फरार पाली थाने के पूर्व एसओ तिलकधारी सरोज तलाश में प्रयागराज में भी दबिश दी गई।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।