Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कहा- इस संघर्ष का अंत तभी होगा जब लोगों को न्याय मिलेगा

  • by: news desk
  • 12 October, 2021
लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, कहा- इस संघर्ष का अंत तभी होगा जब लोगों को न्याय मिलेगा

 लखीमपुर खीरी: Lakhimpur Kheri Violence: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी की हिंसक घटना में मारे गए किसानों की अंतिम अरदास में शामिल हुईं। यह एक हफ्ते के भीतर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दूसरा लखीमपुर खीरी का दौरा है| बता दें कि,'' 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हिंसक घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से चार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अजय कुमार मिश्रा के बेटे ने अपने वाहन से कुचल दिया था। 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने ट्वीट कर कहा,''लखीमपुर: शहीद किसानों एवं पत्रकार रमन कश्यप जी की अंतिम अरदास में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संघर्ष का अंत तभी होगा जब किसानों एवं पत्रकार रमन कश्यप जी को न्याय मिलेगा।



संयुक्त किसान मोर्चा ने पिछले हफ्ते ऐलान किया था कि 12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकोनिया गांव में यह अंतिम अरदास आयोजित की जाएगी| पुलिस ने इस कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं| यूपी पुलिस के कर्मियों की छुट्टी पहले ही 18 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं| मंगलवार को भी लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पर भारी बैरीकेडिंग और पुलिसकर्मी तैनात दिखे| तिकोनिया गांव में भी काफी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है|




बीजेपी नेताओं के दौरे का विरोध कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचल दिया गया था, जिसमें 4 किसानों की मौत हो गई थी और उसके बाद हिंसा में चार अन्य लोग भी मारे गए थे| लखीमपुर कांड के अगले ही दिन प्रियंका गांधी वहां रवाना हुई थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में हिरासत में ले लिया गया था| बाद में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य नेताओं ने लखीमपुर खीरी पहुंचकर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात की थी|



3 अक्टूबर को किसानों को कुचले जाने की घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी बनाया गया है| आशीष मिश्रा को गिरफ्तार भी किया जा चुका है| कल यानी सोमवार को  लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को शर्तों के साथ 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था|








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन