लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान गुरुवार को एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया था| विचलित करने वाले वीडियो में एक महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी साड़ी को दो पुरुषों ने खींच लिया| जिस महिला पर हमला किया गया था, वह समाजवादी पार्टी की समर्थक थी और ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाली एक उम्मीदवार के साथ थी| जिस महिला पर हमला किया गया था वो सपा प्रत्याशी रितु सिंह के साथ आईं थी।
लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्तओं ने उनके और उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।
आज यानी शुक्रवार को,सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने बताया कि जब वह नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही थीं तो रास्ते में मौजूद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रस्तावक अनिता यादव के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनका नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया गया।
लखीमपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार पर सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने शुक्रवार को कहा,''मैं अपना नामांकन दाखिल करने गई थी, लेकिन उन्होंने मेरा नामांकन पत्र फाड़ दिया। वे मेरा पर्स लेकर भाग गए और मेरे कपड़े फाड़ दिए। पुलिस मौके पर थी और कुछ नहीं किया। ये सब रेखा वर्मा (भाजपा सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा) के गुंडे थे
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रितु सिंह की फोटो
इस मामले में एसपी को तहरीर देते हुए रितु सिंह ने कहा कि, वे सेमरा जानीपुर थाना पसगवां की रहने वाली हैं। गुरुवार को जब वह नामांकन कराने जा रही थीं तो भाजपा समर्थकों ने उन्हें और उनकी प्रस्तावक अनीता देवी को रोकते हुए उन दोनों की साड़ी खींची और दुर्व्यवहार किया। इस दौरान दोनों के कपड़े तक फट गए। रितु सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका बैग भाजपा कार्यकर्ता बृजसिंह व यश वर्मा ने छीन लिया, जिसमें 7500 रुपए और जेवर थे। छीना छपटी में उनके कान के झाले आरोपियों ने नोच लिए।
रितु सिंह के साथ बदसलूकी पर लखीमपुर के डीएम अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि, घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमने चुनाव आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी। दो लोगों को बुक किया गया है। और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही हैं।
डीएसपी अभय प्रताप मल्ल ने कहा कि,''लखमीपुर में सपा प्रत्याशी रितु सिंह के साथ बदसलूकी करने और उनका नामांकन पत्र फाड़ने के आरोप में आरोपी यश वर्मा को गिरफ्तार किया गया है|