Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कुशीनगर में बोले योगी -पहले 'अब्बा जान' कहने वाले हज़म कर जाते थे राशन, आज कोई नहीं कर सकता, अगर निगला तो जेल जरूर जाएगा

  • by: news desk
  • 12 September, 2021
कुशीनगर में बोले योगी -पहले 'अब्बा जान' कहने वाले हज़म कर जाते थे राशन, आज कोई नहीं कर सकता, अगर निगला तो जेल जरूर जाएगा

कुशीनगर:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा,"आज हम कुशीनगर में लगभग 400 करोड़ रुपए से ज़्यादा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है।"




CM योगी ने कहा कि,'' आज गरीबों को राशन मिल रहा है, ये राशन क्या 2017 के पहले भी मिलता था? 2017 के पहले राशन नहीं मिलता क्योंकि तब अब्बा जान कहने वाले ही राशन हज़म कर जाते थे। आज इन गरीबों का राशन कोई हज़म नहीं कर सकता। अगर हज़म करेगा तो वो जेल जाएगा|



वर्ष 2017 से पहले हर गरीब को मिलने वाला राशन क्यों नहीं मिल पाता था? क्योंकि तब प्रदेश में शासन करने वाले लोग और शागिर्द माफिया गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। आज गरीबों का राशन कोई नहीं निगल सकता। अगर निगला तो जेल जरूर जाएगा।



CM योगी ने कहा कि,'' पिछले साढ़े 04 वर्ष के दौरान 4.50 लाख से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरी दी गई है| आज पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को सरकारी नौकरी मिल रही है| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम नियमित रूप से जारी हो रहे हैं व नौजवानों को नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं|




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन