Time:
Login Register

स्वामी प्रसाद मौर्य पर 'हमला' हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

By tvlnews March 1, 2022
स्वामी प्रसाद मौर्य पर 'हमला' हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

कुशीनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए हमले के बाद प्रतिक्रिया दी है| अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले को 'अति निंदनीय' कृत्य बताया और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है| स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए हमले के बाद पूर्व सीएम ने ट्वीट कर कहा,''इस सरकार से किसी कार्रवाई की अपेक्षा ही बेमानी है।



अखिलेश यादव ने कहा,''स्वामी प्रसाद मौर्या जी पर हुआ हमला हारते हुए लोगों की अति निंदनीय हरकत है। ये हमला सपा-गठबंधन के हर दल के कार्यकर्ता व उनके नेताओं के ऊपर किये गये हमले के समान है। सब मिलकर इसका जवाब बाकी दो चरणों में भाजपा को ज़ीरो करके देंगे। अखिलेश यादव ने कहा,''इस सरकार से किसी कार्रवाई की अपेक्षा ही बेमानी है।



समाजवादी पार्टी ने भी इस हमले की निंदा की| आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि- "सपा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से पस्त BJP द्वारा दलितों-पिछड़ों के नेता, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी के काफिले पर फाजिलनगर में सत्ता संरक्षित बदमाशों द्वारा हमला घोर निंदनीय एवं दुखद! हमलावरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करे चुनाव आयोग.... जनता वोट से जवाब देगी|



बता दें कि एक मार्च को स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला खलवा पट्टी गांव में चुनाव प्रचार करने के लिए निकला था, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ|  सपा नेता स्वामी प्रसाद के काफिले पर पथराव में कई गाड़ियों टूट गईं। बताया जा रहा है,''इस घटना में करीब एक दर्जन गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई है|  विवाद बढ़ने के बाद भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या मौके पर पहुंच गई। संघमित्रा मौर्या ने कहा कि इसका परिणाम 3 मार्च को सामने आ जाएगा। 



इस घटना को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया, ''निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निर्धारित रूट मार्ग से समाजवादी पार्टी का चुनावी रोड शो हो रहा था| जिसमें एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने लाठी, डंडा, हथियार और पत्थर की गिट्टी से व्यवस्थित होकर सामूहिक रूप से हमला किया... जिसमें मेरी गाड़ी भी बुरी तरह टूट गई है| मेरे ड्राइवर का कान फट गया है| सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से दौड़ा-दौड़ा कर मारा है|"


https://www.thevirallines.net/kushinagar-news-uttar-pradesh-swami-prasad-mauryas-convoy-attacked-and-stones-pelted-many-vehicles-damaged


लोगों के सिर से खून बह रहा है, पैर टूट गए हैं

संघमित्रा ने कहा, हमला हुआ ये पिता जी नहीं कह रहे हैं। ये सड़क पर दिखाई दे रहा है। गाड़ियां किस तरह तोड़ी गई हैं। लोगों के सिर से किस तरह खून बह रहा है। लोगों के पैर किस तरह से टूटे हैं। हमारे पिता जी को किस तरह चोट आई है। वो भारतीय जनता पार्टी जो दंगा और शांतिमुक्त प्रदेश की बात करती है। आज उसी के प्रत्याशी ने हमारे पिता पर हमला किया है।





You May Also Like