मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम भाजपाइयों से बड़े भाजपाई हैं: प्रियंका गांधी

कोटकपूरा : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कोटकपूरा में जनसभा को को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''किसान आंदोलन में कितने लोग शहीद हुए, लेकिन आप पीछे नहीं हटे, आप किसी के सामने…

आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम भाजपाइयों से बड़े भाजपाई हैं: प्रियंका गांधी
आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम भाजपाइयों से बड़े भाजपाई हैं: प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

कोटकपूरा : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कोटकपूरा में जनसभा को को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''किसान आंदोलन में कितने लोग शहीद हुए, लेकिन आप पीछे नहीं हटे, आप किसी के सामने कभी नहीं झुके। यही है आपकी पंजाबियत कि आप झुकने वाले नहीं हैं | जब मैं लखीमपुर खीरी गई, जहां पर 6 किसानों को क्रूरता से कुचला गया, एक मंत्री के पुत्र ने कुचला। मैं जब उन किसानों के परिवारों में गई, दु:ख लगा लेकिन गर्व हुआ कि ऐसे भी परिवार होते हैं कि परिवार उजड़ गया, कमाने वाला चला गया लेकिन महिला वहां खड़ी थी|ऐसे गांव में मैं गई, जहां घर अकेला था, दर्द था। मुझे चुपचाप बोला कि दीदी किसी को हमारे साथ छोड़ दो, क्योंकि क्या पता यहां क्या हो जाए, लेकिन वो महिलाएं, विधवाएं झुकी नहीं। अपना सिर ऊंचा करके बैठी हुई थी और कहा कि हम लड़ते रहेंगे| 




भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,''आपके सामने बड़े-बड़े विज्ञापनों द्वारा दिल्ली का मॉडल दिखाया जा रहा है। एक बार पहले भी ऐसे ही एक मॉडल का प्रचार हुआ था। 2014 में भाजपा की केंद्र में सरकार बनी थी, तो गुजरात मॉडल के आधार पर बनी थी। उसी तरह से जिस तरह से आज आपके सामने प्रचार हो रहा है| आपको एक ऐसी सरकार (BJP) मिली जिसमें रोजगार घटे, जिसने किसानों को कुचल डाला, जिसने शिक्षा, सेहत के कोई संस्थान नहीं बनाए। दिल्ली की असलियत भी अलग नहीं है। 



RSS से ही उभरी है AAP: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा,''आम आदमी पार्टी उभरी कहां से है, वो उभरी ही RSS से है| आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम भाजपाइयों से बड़े भाजपाई हैं। दिल्ली में सेहत और शिक्षा के संस्थानों के नाम पर कुछ नहीं है|




दिल्ली वालों से पूछिए कि कैसे जी रहे हैं

आप को बताया जाता है कि दिल्ली में बढ़िया-बढ़िया स्कूल बने हैं। एक बार आकर देखिए कि क्या बना है। दिल्ली वालों से पूछिए कि कैसे जी रहे हैं। आज जो परिस्थितियां देख रहे हैं, इसमें आपको राजनीतिक दल और नेताओं को पहचानने की बहुत ज़रूरत है| जब तक आप इन राजनीतिक दलों और नेताओं की असलियत को नहीं पहचानेंगे, तब तक आप सही निर्णय नहीं ले सकते हैं|



केंद्र से BJP चला रही थी वह सरकार...

अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सच है कि 5 सालों से यहां हमारी सरकार थी। यह भी सच है कि उस सरकार में कुछ खामियां थी। वह सरकार पंजाब से चलना बंद हो गई थी। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी और दिल्ली में भी कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा चल रही थी। इसलिए हमें वह सरकार बदलनी पड़ी और एक नई राजनीति आपके सामने लानी पड़ी।



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हम आपकी आवाज सुन रहे थे, हम जान रहे थे कि कुछ गलत हो रहा है। उसको ठीक करने के लिए एक नई राजनीति आपके सामने आई। उस नई राजनीति में आपको एक ऐसे शख्स मिले जो आप सभी में से उभरे| श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी आपकी तरह हैं। एक गरीब परिवार के मुख्यमंत्री, जिन्होंने आपके लिए सौ से डेढ़ सौ दिनों में ही इतना कुछ कर डाला, क्योंकि वह आपकी समस्याओं को समझते हैं। जो जानते हैं कि पंजाब की सरकार पंजाब से चलनी चाहिए|




प्रियंका गांधी ने कहा,''''आपने देखा कि सौ से डेढ़ सौ दिनों में कितना काम किया गया है।

- ₹6400 करोड़ के किसानों के कर्ज माफ हुए

- ₹1500 करोड़ के बिजली के बिल माफ हुए

- किसानों को मुफ़्त बिजली दी जा रही है

- बिजली का रेट ₹3 प्रति यूनिट किया गया

- औद्योगिक बिजली का रेट ₹5 प्रति यूनिट किया जा रहा है

- ग्रामीण इलाकों में पानी के दाम घटाकर ₹50 प्रति माह हो गए

- शहरों में जो वाटर सप्लाई है उसमें ₹700 करोड़ के बिजली बिल माफ किए

- गौशालाओं में बिजली बिल माफ किए

- पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए गए

- दलित और पिछड़े वर्गों के 60 करोड़ के कर्जे माफ हुए

- दलित वर्ग के परिवारों की 200 यूनिट बिजली माफ की गई

- रसोईया बहनों का मानदेय ₹3000 प्रतिमाह तक बढ़ाया गया और 12 महीनों तक वेतन देना शुरू किया है|

- यह सरकार 33% सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण देना चाहती है

- महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त देना चाहती है

- पंचायत में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण देना चाहती है




प्रियंका गांधी ने कहा,''''चन्नी जी और उनकी सरकार के आपके लिए कुछ वादे :

- एक लाख रोजगार बनाए जाएं

- गृहस्थ महिलाओं को प्रतिमाह ₹1100 दिए जाएं

- जरूरतमंद परिवारों को हर साल 8 गैस सिलेंडर मुफ़्त

- सरकारी अस्पताल में 20 लाख तक  मुफ़्त इलाज़

- राज्य रोजगार योजना के तहत पंजाब वासियों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी

- आंगनबाड़ी की बहनों को ₹10 हजार प्रतिमाह

- सरकारी स्कूल की लड़कियों को स्मार्ट फोन और लैपटॉप



प्रियंका गांधी ने कहा,'''कांग्रेस सरकार जो इतना सब कुछ करना चाहती है, यह सिर्फ चुनाव के समय आपको कहने के लिए नहीं आई है, इनका दिल आपके लिए धड़कता है। इसलिए सच्चाई को पहचानिए| 



प्रियंका गांधी ने कहा,''''मैं आप सभी से आग्रह करना चाहती हूं कि जब आप वोट डालने जाएं तो आप इन राजनीतिक दल और नेताओं की सच्चाई को पहचानिए। आपको एक नई सरकार चाहिए तो वो नई सरकार आपको कांग्रेस में ही मिलेगी| श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी को एक मौका दीजिए - आपके हित के लिए एक सरकार बनाने का, मौका दीजिए पंजाब को फिर से मजबूत बनाने का, उस पंजाबियत को जिस पर आप सभी को गर्व है। उसी पंजाबियत को उभार कर मजबूत बनाने का मौका दीजिए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।