मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कोटा में आईआईटी-नीट की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने की खुदकुशी

कोटा: राजस्थान के कोटा में 3 छात्रों का कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। यहां कोटा में IIT और NEET की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया है| मृतक छात्रों में दो बिहार और एक…

कोटा में आईआईटी-नीट की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने की खुदकुशी
कोटा में आईआईटी-नीट की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने की खुदकुशी | फ़ोटो: TVL News

कोटा: राजस्थान के कोटा में 3 छात्रों का कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। यहां कोटा में IIT और NEET की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया है| मृतक छात्रों में दो बिहार और एक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं|



बिहार के रहने वाले दोनों छात्र अंकुश यादव और उज्जवल एक ही हॉस्टल में रहते थे| एक इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा था वहीं दूसरा मेडिकल की तैयारी करता था| मध्यप्रदेश का छात्र प्रणव NEET की तैयारी करता था|


कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क सिटी में मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी प्रणव वर्मा ने अपने रूम में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है| प्रणव पिछले 2 वर्षों से कोटा में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था| 



कोटा के जवाहर नगर थाने के तलवंडी राधा कृष्ण मंदिर के पास पीजी में रहने वाले दो छात्रों अंकुश यादव और उज्जवल ने अपने अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया| सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी है|  


अंकुश के सुपौल का रहने वाला था, वह NEET की पढ़ाई कर रहा था| जबकि उज्जवल गया का निवासी था, वह JEE की तैयारी कर रहा था| दोनों 7 महीने से एक ही हॉस्टल में रह रहे थे|


जांच अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया, 'वो दोनों कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे थे और एक ही हॉस्टल में रह रहे थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।