Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कोलकाता के गांधी मूर्ति से हाज़रा तक ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर किया रोड शो, बोली- एक घायल बाघ सबसे खतरनाक जानवर...

  • by: news desk
  • 14 March, 2021
कोलकाता के गांधी मूर्ति से हाज़रा तक ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर पर किया रोड शो, बोली- एक घायल बाघ सबसे खतरनाक जानवर...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर की चोट में सुधार होने के बाद वह आज रोड शो किया हैं| मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर कोलकाता के गांधी मूर्ति पहुंचीं। जहाँ ममता बनर्जी ने कोलकाता के गांधी मूर्ति से हाज़रा तक व्हीलचेयर पर रोड शो किया।




रोड शो में ममता बनर्जी ने कहा,''अगर लोग हमें वोट देते हैं तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि लोकतंत्र उनके पास लौट आए। मैं विश्वास दिलाती हूं कि मैं व्हील चेयर पर टूटे पैर के साथ प्रचार करूंगी..खेला होबे। एक घायल बाघ सबसे खतरनाक जानवर है|




मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, हम निर्भीक होकर लड़ते रहेंगे! मैं अभी भी बहुत दर्द में हूँ, लेकिन मुझे अपने लोगों का दर्द और भी अधिक महसूस होता है। अपनी श्रद्धेय भूमि की रक्षा करने के लिए इस लड़ाई में, हमें बहुत नुकसान हुआ है और हम और अधिक पीड़ित होंगे, लेकिन हम कभी भी COWARDICE की ओर झुकेंगे नहीं!




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन