Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कर्नाटक: भगवान की मूर्ति छूने पर दलित लड़के की पिटाई, परिवार पर 60000 रुपये का जुर्माना

  • by: news desk
  • 23 September, 2022
कर्नाटक: भगवान की मूर्ति छूने पर दलित लड़के की पिटाई, परिवार पर 60000 रुपये का जुर्माना

कोलार:  कर्नाटक के कोलार जिले में हिंदू भगवान की मूर्ति को छूने पर भीड़ ने दलित लड़के की पिटाई की और परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया है| मामले में शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जुलूस के दौरान निकाली जाने वाली मूर्ति को छूने पर लोगों ने दलित लड़के की पिटाई कर दी थी। 



कर्नाटक पुलिस ने राज्य के कोलार जिले में हिंदू भगवान की मूर्ति को छूने के आरोप में एक दलित लड़के के परिवार पर 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।



गिरफ्तार लोगों की पहचान नारायणस्वामी, रमेश आर., चलापति, मोहन राव और चिन्नाय्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान निकाली जाने वाली मूर्ति को छूने पर आरोपियों ने दलित लड़के चेतन की पिटाई की थी।



 घटना आठ सितंबर को उल्लेरहल्ली गांव की है| इस घटना के बाद गांव के बुर्जुगों ने लड़के के मां को फोन किया और बताया कि उसके बेटे ने भगवान की मूर्ति को छू लिया है, इसलिए वह नए सिरे से फिर से जुलूस निकालेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें सजा के तौर पर 60,000 रुपये खर्च देना पड़ेगा। साथ ही धमकी दी कि जुर्माना नहीं भरने पर उनका बहिष्कार किया जाएगा।

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन