Time:
Login Register

कासगंज न्यूज़ :डीजे पर डांस करने के दौरान पत्रकार को लगी गोली

By tvlnews February 8, 2025
कासगंज न्यूज़ :डीजे पर डांस करने के दौरान पत्रकार को लगी गोली

शुक्रवार को रजत गार्डन के बाहर शहनाई बज रही थी। घराती,-बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच डीजे पर हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई और एक युवक के तमंचे से निकली गोली मांथे में घुस गई।


जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से विकलांग युवक को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।


युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।


डीजे संचालक दीपू ठाकुर ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। पहला फायर आसमानी किया। दूसरा फायर सीधा पत्रकार राहुल माथुर के मार दिया।


तमंचे से निकली गोली राहुल के माथे को चीरती हुई बाहर निकल गई। गोली लगते ही राहुल खून से लथपथ अवस्था में डीजे पर गिर गया और मौत हो गई।


उधर राहुल की मौत की खबर सुनते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गई। डीजे खाली हो गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।


लोग बिना खाना खाए ही बारात स्थल से भाग गए। इसी बीच कुछ लोगों ने हिम्मत जुटा कर गोली मारने वाले देवराज ठाकुर उर्फ दीपू ठाकुर को मय तमंचा कारतूस के साथ दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।




You May Also Like