●एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ तो दूसरा चेकिंग में चढ़ा हत्थे
●थाना नवाबगंज क्षेत्र में 14 अप्रैल को हुई थी सेल्समैन से लूट
● खुलासे के लिये डीसीपी वेस्ट ने लगाई अपनी स्वाट टीम
कानपुर: सेल्समैन को कट्टे की बट मारकर लाखों की लूट करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने दबोच लिया। एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में तो दूसरा अभियुक्त चेकिंग के दौरान दबोच लिया गया। डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति की स्पेशल स्वाट टीम ने 48 घन्टे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है।
घटनाक्रम के मुताबिक दिनांक 14 अप्रैल को पुनीत नि0 8/15 आर्य नगर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात मो0सा0 सवार लुटेरे द्वारा उनके सेल्समैन धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता को एक व्यक्ति ने कट्टे की बट मार कर घायल कर दिया। साथ ही उससे 2,32,000 रुपये छीन कर भाग गए।
डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ती ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश के साथ ही खुलासे के लिए थाना स्थानीय पर 05 टीम गठित की, स्वाट टीम,क्राइम ब्रांच टीम व सर्विलांस की टीम के संयुक्त प्रयास, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्त 1.जावेद उर्फ समीर उर्फ कलुआ 2.राहुल गौतम 3.दानिश 4.सलमान 5.अंकुर का नाम प्रकाश में आया।
इसके बाद तलाश में जुटी टीमों को 17 अप्रैल को सफलता मिली। पुलिस टीम ने गंगाबैराज बिठूर रोड से अभियुक्त 1.जावेद उर्फ समीर उर्फ कलुआ पुत्र मो0 शरीफ नि0 117/66 पी ब्लाक काकादेव थाना काकादेव कानपुर नगर को पुलिस मुठभेढ़ के दौरान समय 03.40 बजे गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा अभियुक्त राहुल गौतम रात्रि का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुआ।
लेकिन चेकिंग के दौरान मैनावती मार्ग बनियापुरवा कट के पुलिया के पास से अभियुक्त राहुल गौतम पुत्र अनिल गौतम नि0 117/110 पी ब्लॉक काकादेव थाना काकादेव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक अदद मो0सा0 व 10000 रुपये बरामद किया गया।
नाम पता अभिo -जावेद उर्फ समीर उर्फ कलुआ पुत्र मो0 शरीफ नि0 117/66 पी ब्लाक काकादेव थाना काकादेव
बरामदगी का विवरण
1. 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा(मिस) कारतूस
2. एक अदद मोटर साइकिल (यूपी 78 सीए 9070)
3.01 ओप्पो मोबाइल
4. 50,000 रु0
2. राहुल गौतम पुत्र अनिल गौतम नि0 117/110 पी ब्लॉक काकादेव थाना काकादेव
अभियुक्त से बरामदगी 1. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल (यूपी 78 ईएम 2366)
2. 10,000 रु0