Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

उत्तर प्रदेश: पुलिसकर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिसकर्मी और उसके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज़

  • by: news desk
  • 14 September, 2021
उत्तर प्रदेश: पुलिसकर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिसकर्मी और उसके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज़

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पुलिसकर्मी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने महिला रिश्तेदार के साथ बलात्कार किया| पुलिसकर्मी द्वारा यौन शोषण किये जाने से त्रस्त होकर एक विवाहिता महिला ने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास भी किया| सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला|



कानपुर ईस्ट DCP प्रमोद कुमार ने बताया कि ,''महिला ने FIR दर्ज़ कराई और कहा कि उनके एक रिश्तेदार है जो पुलिस विभाग में कार्यरत है उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने रिश्तेदार और उनके बेटे के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ कराई है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रमोद कुमार  ने बताया कि ,''इस मामले में आरोपी यातायात पुलिस कांस्टेबल और उसके बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है| मामले में जांच जारी है|


 पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर जिले के लालगंज इलाके की रहने वाली इस महिला ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार और कानपुर यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गिरिजा नंदन त्रिपाठी ने उसके परिवार को कुंभ के दौरान प्रयागराज बुलाया था|



महिला का आरोप है कि प्रयागराज में ठहरने के दौरान त्रिपाठी उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी| बेहोश होने पर त्रिपाठी ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और इस घटना का वीडियो भी बना लिया और उस वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर बाद में भी उससे कई बार बलात्कार किया|



पुलिस ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि जब त्रिपाठी को मालूम हुआ कि वह गर्भवती हो गई है तो उसने उसे गर्भपात के लिए दवा खिलाई| महिला का आरोप है कि रविवार को गिरजानंद और उसका बेटा अमित तिवारी उसे चकेरी इलाके में स्थित एक कमरे में ले गए और उसका एक और अश्लील वीडियो बनाया| उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई| पुलिस ने मामले में आरोपी यातायात पुलिस कांस्टेबल और उसके बेटे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है|







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन