Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कानपुर: चचेरे भाई ने की रेप की कोशिश..असफल होने पर बहन का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव, गिरफ्तार

  • by: news desk
  • 03 September, 2021
कानपुर: चचेरे भाई ने की रेप की कोशिश..असफल होने पर बहन का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव, गिरफ्तार

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली कस्बे में झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का शव ...बीते गुरुवार देर रात एक युवक ने अपनी चचेरी बहन से रेप का प्रयास किया। दुष्कर्म में असफल होने पर चचेरे भाई ने बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। विवाहिता के शव को घर के पीछे झाड़ियों में छिपा दिया|



 शुक्रवार सुबह मृतका का शव झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला है।  झाड़ियों में महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है|



पुलिस ने बताया,' थाना शिवली के कस्बा शिवली निवासी एक महिला की हत्या उसके पड़ोसी द्वारा कर दी गई है| आज उसका शव घर के सामने एक झाड़ी में पड़ा मिला है, जिसके परिजनों द्वारा पड़ोसी के विरूध्द तहरीर दी गयी है, तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, विवेचना प्रचलित है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर मोहल्ले में रहने वाले मजदूर की 22 साल की बेटी रक्षाबंधन में मायके आई थी। विवाहिता का ससुराल कन्नौज स्थित एक गांव में है। विवाहिता महिला के पड़ोस में चचेरे भाई मंगल सिंह का घर है। मंगल सिंह की पत्नी गुरुवार को मायके गई थी। मंगल सिंह के कहने पर विवाहिता महिला उसके घर पर सोने के लिए गई थी। शुक्रवार सुबह उसका रक्तरंजित शव झाड़ियों में मिला है।



शिवली के जवाहर नगर में रहने वाले अमित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी छोटी बहन कोमल (21) रक्षा बंधन के पर्व पर अपने मायके आई थी। तब से वह मायके में ही रह रही थी। कोमल का पड़ोस में रहने वाले मंगल के घर आना-जाना था। जिसके चलते वह बीती  रात को वहीं रुक गई थी। 


 मंगल ने उसके साथ गंदा काम करने का प्रयास किया और असफल होने पर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह काफी देर तक बहन घर नहीं लौटी। परिवार के सदस्य मंगल के घर पूछने गए, तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।मंगल की बातों पर कुछ शक हुआ तो कमरे में जाकर देखा। चारों तरफ खून फैला हुआ था। जब बहन के शव की तलाश की तो घर के पीछे झाड़ियों में उसका शव पड़ा हुआ था।



आरोप लगाते हुए अमित ने बताया कि रात्रि में मंगल ने उसकी बहन की हत्या कर उसका शव पास के खाली पड़े मकान में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो अमित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




वहीं,''शिवली कोतवाली प्रभारी अमोद सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रेप में असफल होने पर हत्या की बात सामने आ रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन